प्रयागराज : परिषदीय स्कूलों में जल पखवाड़ा मनाने की शुरुआत हो रही है। वर्ष 2021 में प्रधानमंत्री मोदी ने कैच द रेन अभियान चलाया था। उसके बाद से ही बारिश के पानी को बचाने के लिए बच्चों अभियान को जोड़ने की पहल की जा रही है। सभी बेसिक स्कूलों में 30 अप्रैल तक इस दिशा में कार्य होगा। छात्र-छात्राओं को पानी बचाने और बारिश के जल को संरक्षित करने की प्रेरणा दी जाएगी। इसके लिए प्रतिदिन प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों को जल शपथ लेनी है।
से जल संरक्षण
पखवाड़े के दौरान पानी बचाने की प्रेरणा देने वाली कार्यशालाएं होंगी। इसमें जल संरक्षण के महत्व को बताने का प्रयास होगा। विद्यालयों में जल संरक्षण विषयक जानकारियों को छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों के मध्य चर्चा का विषय बनाया जाएगा। विकासखंड स्तर व विद्यालय स्तर पर
बेसिक स्कूलों में 30 अप्रैल तक चलेगा जल शक्ति अभियान
विद्यालय में पेयजल की जांच का अभियान चलाने का निर्देश
प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। इनमें निबंध, वाद विवाद, प्रश्नोत्तरी, चित्रकला की प्रतियोगिताएं प्रमुख होंगी। जल संरक्षण से संबंधित संदेशों एवं गतिविधियों को विद्यालय के सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर प्रदर्शित किया जाएगा। प्रत्येक विद्यालय में जल निगम की प्रयोगशालाओं के माध्यम से निर्धारित प्रोटोकाल के अनुरूप पेयजल की जांच का अभियान भी चलेगा। प्रत्येक विद्यालय में पेयजल स्रोतों/जल भंडारण की साफ सफाई के लिए अभियान चलाने का प्रयास करने का निर्देश मिला है। बीएसए अनिल कुमार ने बताया कि अपर मुख्य सचिव की ओर से इस संबंध में पत्र जारी हुआ है। जनपद के सभी बीईओ को भी निर्देशित कर दिया गया है जिससे स्कूलों में गतिविधियां कराई जाएं।