Home UP News जल्द जारी हो सकती है यूपी बीएड जेईई काउंसलिंग गाइडलाइन

जल्द जारी हो सकती है यूपी बीएड जेईई काउंसलिंग गाइडलाइन

by Manju Maurya

उत्तर प्रदेश में बीएड पाठ्यक्रमों में दाखिले के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना है। लखनऊ विश्वविद्यालय द्वारा बीएड कोर्स के लिए आयोजित बीएड जेईई प्रवेश- परीक्षा की गई थी। यूपी बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए बड़ी संख्या में छात्रों ने आवेदन किया था। रिजल्ट जारी होने के बाद अब UP BEd JEE Counselling प्रक्रिया शुरू होने वाली है। इसके लिए जल्द ही लखनऊ विश्वविद्यालय की ओर से काउंसलिंग गाइडलाइन जारी की जा सकती है।परीक्षा में सफल रहे उम्मीदवारों को UP BEd JEE Counselling प्रक्रिया में भाग लेने के लिए अलग से आवेदन करना होगा। आवेदन करने के बाद ही बीएड डिग्री कोर्स के लिए संबंधित कॉलेज में प्रवेश ले सकते हैं। ज्वाइंट एंट्रेंस टेस्ट के बाद काउंसलिंग के लिए ऑनलाइन आवेदन 01 सितंबर, 2021 से शुरू किए जाने थे, लेकिन अभी तक इसके बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है।

अगर आप इस बारे में अधिक जानकारी चाहते हैं तो यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। हालांकि, अभी वेबसाइट पर भी यूपी बीएड जेईई काउंसलिंग गाइडलाइन जल्द जारी होगी ही लिखा आ रहा है। बता दें कि लखनऊ विश्वविद्यालय की ओर से विभिन्न कॉलेजों के बीएड पाठ्यक्रमों में दाखिले के आयोजित की गई संयुक्त प्रवेश परीक्षा के नतीजे शुक्रवार, 27 अगस्त, 2021 को दोपहर दो बजे जारी कर दिए गए थे। परीक्षा में लखनऊ के आशु राणा ने टॉप किया है, जबकि लड़कियों में झांसी की भावना मिश्रा अव्वल रही थी।

लखनऊ विश्वविद्यालय की ओर से बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2021 का आयोजन 06 अगस्त को आयोजित की गई थी। प्रवेश परीक्षा परिणाम लखनऊ विश्वविद्यालय की वेबसाइट lkouniv.ac.in पर देखा जा सकता है। अभ्यर्थी वेबसाइट पर लॉगिन करके अपने अंक, स्टेट रैंक व कैटेगरी रैंक की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2021 की राज्य समन्वयक प्रो. अमिता बाजपेई ने बताया था कि शेड्यूल के मुताबिक रिजल्ट के बाद बीएड पाठ्यक्रमों में दाखिलों के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

 ऑनलाइन काउंसलिंग शुरू करने की तिथि एक सितंबर और शैक्षणिक सत्र 2021 – 2023 के आरंभ की तिथि छह सितंबर, 2021 होगी। हालांकि, दो सितंबर की दोपहर तीन बजे तक विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया को लेकर कोई अपडेट नहीं था। बता दें कि इस वर्ष उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के आवेदकों में से 90 फीसदी उम्मीदवार शामिल हुए थे। लखनऊ विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित परीक्षा राज्य के 75 जिलों में 1476 परीक्षा केंद्रों पर दो पारियों में हुई थी। बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा में पंजीकृत 5,91,305 में से 5,33,457 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96