Home PRIMARY KA MASTER NEWS खतरनाक मांझे से स्कूटी सवार शिक्षिका की गर्दन काटी, प्रशासन बेफिक्र

खतरनाक मांझे से स्कूटी सवार शिक्षिका की गर्दन काटी, प्रशासन बेफिक्र

by Manju Maurya

प्रयागराज। प्रशासन की लचर व्यवस्था और जिम्मेदार अफसरों की लापरवाही के चलते खतरनाक मांझा लगातार लोगों के लिए घातक साबित हो रहा है। अब इस मांझे की चपेट में आने से शिक्षिका निशा पांडेय का गला जख्मी हो गया बस गनीमत यह रही कि उनकी जान बच गई। उनका परिवार इस घटना से दहल गया क्योंकि चाइनीज मंझा कई लोगों की जान ले चुका है। पुलिस-प्रशासन इसकी बिक्री पर रोक लगाने में नाकाम रहा है।

यमुना बैंक रोड पर बोट क्लब के पास हुआ ये वाकया

अलोपीबाग़ निवासिनी निशा पांडेय रविवार को स्कूटी पर बोट क्लब मार्ग से होकर कल्याणी देवी मोहल्ले में अपनी एक परिचित के घर जा रही थीं। वह स्कूटी चला रही थीं। पीछे उनकी पुत्री कंजिका बैठी थी। बोट क्लब के पास पंतग का मांझा उनकी गर्दन में फंस गया। जब तक में वह स्कूटी रोकतीं, उनका गला जख़्मी हो गया। खून बहता देख बेटी परेशान हो गई। कंजिका ने दुपट्टे से मां के गले से बह रहे खून को रोकने का प्रयास किया लेकिन रक्तस्राव होता रहा। कंजिका अपनी मां को तत्काल गऊघाट, मुट्ठीगंज स्थित ले गई जहा उन्हें 12 टांके लगाये गये।

निशा पांडेय भाषाविज्ञानी और समीक्षक आचार्य पं० पृथ्वीनाथ पाण्डेय की पत्नी हैं। वह थरवई स्थित स्वामी विवेकानन्द हायर सेकण्डरी स्कूल मे शारीरिक शिक्षिका हैं। घटना के समय उनके पति हिन्दी साहित्य सम्मेलन के वार्षिक अधिवेशन में थे। इससे पहले भी चाइनीज मांझा की चपेट में आने से महिला रेलवे कर्मचारी और एक युवक समेत तीन लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि घायल तो अनगिनत लोग हो चुके हैं। इसके बावजूद पुलिस प्रशासन प्रतिबंधित मांझा की बिक्री और प्रयोग पर रोक नही लगा पा रहा है।

इस घटना के बाद निशा की बेटी कंजिका ने मांग की है कि आरोपित पतंगबाज़ को पकड़कर उससे या फिर उनके मां-बाप से पांच हज़ार रुपये का आर्थिक दंड लेते हुए कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाए। उधर, थानाध्यक्ष कीडगंज मनोज यादव का कहना है घटना के बारे में किसी ने शिकायत नही की है।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96