Home PRIMARY KA MASTER परिषदीय विद्यालय में 61 अनुपस्थित रहे शिक्षक और शिक्षा मित्र का कटा वेतन व मानदेय

परिषदीय विद्यालय में 61 अनुपस्थित रहे शिक्षक और शिक्षा मित्र का कटा वेतन व मानदेय

by Manju Maurya

चंदौली

जिले के परिषदीय विद्यालयों में पठन-पाठन की गुणवत्ता व शिक्षकों की उपस्थिति परखने का निर्देश बीएसए ने सभी बीईओ को दिया है। इसपर शुक्रवार को बीईओ की टीम ने विभिन्न स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान 61 शिक्षक, शिक्षामित्र व अनुदेशक अनुपस्थित पाए गए। इसपर बीएसए ने नाराजगी प्रकट करते हुए सभी का वेतन व मानदेय रोकने की कार्रवाई की है।

सरकार के लाख कवायदों के बावजूद परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों के कार्यप्रणाली में सुधार नहीं हो पा रहा है। इससे शासन के मंशा के अनुसार जिले में शिक्षा व्यवस्था बेहतर नहीं हो पा रही है। इसको लेकर जिला प्रशासन के साथ ही बेसिक शिक्षा विभाग पूरी तरह से गंभीर रूख अख्तियार किया है। बीएसए ने सभी बीईओ को स्कूलों का निरीक्षण करने का दिया है। इसपर शुक्रवार को बीईओ ने नियामताबाद व सदर ब्लाक के दर्जनों स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान 32 प्रधानाध्यापक व सहायक अध्यापक स्कूलों से लापता रहे। वहीं 29 शिक्षामित्र और अनुदेशक भी अनुपस्थित पाए गए। स्कूलों में सफाई व्यवस्था बेपटरी मिली। बीईओ की ओर से निरीक्षण आख्या बीएसए को प्रेषित की गई। इसपर बीएसए ने सभी अनुपस्थित शिक्षकों, शिक्षामित्रों व अनुदेशकों का वेतन और मानदेय रोकने की कार्रवाई की। वहीं विद्यालयों में सफाई समेत अन्य व्यवस्थाएं मानक के अनुरूप नहीं मिलने पर वहां के प्रधानाध्यापक का वेतन अग्रिम आदेश तक रोक दिया है। इस कार्रवाई से शिक्षकों में खलबली मची रही। बीएसए ने चेताया कि यदि कोई भी शिक्षक स्कूल से अनुपस्थित पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई हर हाल में की जाएगी।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96