Home PRIMARY KA MASTER NEWS यूपी के 56 जिलों में नई और सीमा विस्तार वाले 151 निकायों का परिसीमन , बनेंगे नए वार्ड

यूपी के 56 जिलों में नई और सीमा विस्तार वाले 151 निकायों का परिसीमन , बनेंगे नए वार्ड

by Manju Maurya

लखनऊ उत्तर प्रदेश में स्थानीय निकाय चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रदेश के 56 जिलों में नए और सीमा विस्तार वाले 151 निकायों में परिसीमन होगा। इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया गया है। नए 86 निकायों में नगर पंचायत 83, पालिका परिषद दो व नगर निगम एक है। सीमा विस्तार 66 वाले निकायों में नगर पंचायत 36, पालिका परिषद 21 व नगर निगम नौ हैं। निर्देश है कि इसके लिए नए सिरे से परिसीमन करते हुए वार्डों का गठन करना होगा।

अपर मुख्य सचिव नगर विकास रजनीश दुबे ने बुधवार को जिलाधिकारियों को भेजे निर्देश में कहा है कि पांच मई तक वार्डों का गठन करते हुए इसकी सूचना स्थानीय निकाय निदेशालय को दी जाएगी। वर्ष 2011 की आबादी के आधार पर गणना करते हुए वार्ड बनाने का प्रस्ताव किया जाएगा।

नगर निगम, नगर पालिका परिषद और नगर पंचायत के वार्डों की संख्या का निर्धारण करते हुए तीन-तीन कापियों का सेट तैयार किया जाएगा। स्थानीय निकाय निदेशालय जिलों से मिलने वाले प्रस्तावों के आधार पर इसकी अनंतिम अधिसूचना जारी कराते हुए इस पर आपत्तियां मांगने के बाद इसका अंतिम प्रकाशन कराएगा।

इन जिलों में नए सिरे से होगा परिसीमन : जालौन, ललितपुर, शाहजहांपुर, बदायूं, पीलीभीत, बस्ती, कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, संतकबीर नगर, देवरिया, कानपुर देहात, कन्नौज, फर्रुखाबाद, मुरादाबाद, बिजनौर, रामपुर, अमरोहा, बागपत, बुलंदशहर, संतरविदास नगर, सोनभद्र, बांदा, महोबा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, फतेहपुर, सहारनपुर, बहराइच, बलरामपुर, वाराणसी, जौनपुर, बाराबंकी, सुल्तानपुर, अयोध्या, आंबेडकरनगर, अमेठी, बलिया, मऊ, आजमगढ़, मथुरा, मैनपुरी, फिरोजाबाद, आगरा, एटा, हाथरस, अलीगढ़, कुशीनगर, गोरखपुर, रायबरेली, सीतापुर, उन्नाव, लखीमपुर खीरी और लखनऊ।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96