Home PRIMARY KA MASTER NEWS एप पर हिंदी में मिलेंगे सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के निर्णय

एप पर हिंदी में मिलेंगे सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के निर्णय

by Manju Maurya

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का न्याय को स्थानीय भाषा में उपलब्ध कराने पर खासा जोर है। उनका मानना है कि बड़ी आबादी न्यायिक प्रक्रिया और फैसलों को नहीं समझ पाती, इसलिए न्याय उसकी भाषा में होना चाहिए। विधि साहित्य प्रकाशन प्रधानमंत्री की इस इच्छा को पूरा करने में जुट गया है। उसने हिंदी में अनुवाद किए गए 50 हजार से अधिक फैसलों को सर्व सुलभ बनाने के लिए सर्च इंजन और एप बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। कुछ माह में ही सुप्रीम कोर्ट से लेकर हाई कोर्ट के फैसले चंद की-वर्ड पर आपके सामने होंगे।

विधि व न्याय मंत्रलय के तहत कार्य करने वाले विधि साहित्य प्रकाशन की स्थापना 1968 में हुई थी। इसका काम सुप्रीम कोर्ट व हाई कोर्ट द्वारा दिए फैसलों को हिंदी में अनुवाद करना है। अब तक इसके द्वारा 50 हजार से अधिक फैसले अनुवादित कर दिए गए हैं। अभी वह एक हजार पृष्ठों वाले रामजन्म भूमि विवाद पर आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले का हिंदी अनुवाद कर रहा है। इंटरनेट पर किसी फैसले और जजों की टिप्पणी की तलाशना काफी जटिल और समय वाली प्रक्रिया है। अगर ये सर्च इंजन में कुछ की-वर्ड डालते या एप पर ही जरूरत के फैसले उपलब्ध हो जाए तो यह सबकी पहुंच में आ जाएगी। इसलिए यह कोशिशें हो रही है। प्रकाशन के मुख्य संपादक (निदेशक) कमलाकांत ने बताया कि साफ्टवेयर कंपनियों से निविदा मंगाई जा रही है। सेंटर फार डेवलपमेंट आफ एडवांस कम्प्यूटिंग (सीडीएसी) द्वारा प्रस्तुति दे दी गई है। नेशनल इंफरेमेटिक्स सेंटर और इंफोसिस से भी प्रस्तुति मांगी जा रही है। यह प्रक्रिया काफी बड़ी है, क्योंकि अभी भी तकरीबन 40 हजार से अधिक फैसलों के पीडीएफ फाइल तैयार करने होंगे।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96