Home PRIMARY KA MASTER NEWS धूप में बैठ बच्चे कर रहे पढ़ाई, विभाग ने स्कूल पर कब्जा कर बना लिया कार्यालय

धूप में बैठ बच्चे कर रहे पढ़ाई, विभाग ने स्कूल पर कब्जा कर बना लिया कार्यालय

by Manju Maurya

आगरा में बच्चों को पढ़ाई का बेहतर माहौल देने के लिए मंडी सईद खां के प्राथमिक विद्यालय में 25 लाख रुपये खर्च कर नई इमारत, फर्नीचर, झूले लगवाए गए। लेकिन स्कूल आने वाले बच्चे चिलचिलाती धूप में जमीन पर बैठ रहे हैं। जो कमरे संवारे गए, उनमें खंड शिक्षाधिकारी ने अपना कार्यालय खोल लिया है। स्कूल के चार कमरों में अधिकारी बैठ रहे हैं, जबकि चार कमरों में ही पूरा स्कूल चल रहा है। इस स्कूल का पुनर्निर्माण समाजसेवी डवी सरीन ने बच्चों के लिए कराया था।

शिक्षा विभाग ने परिषदीय प्राथमिक विद्यालय मंडी सईद खां में खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ), नगर क्षेत्र का कार्यालय बनाया है। बच्चों को धूप में पढ़ते हुए देखकर मंगलवार को क्षेत्रीय पार्षद शिरोमणि सिंह स्कूल पहुंचे। ऑफिस के रूप में बनाए गए कमरे खाली पड़े थे, जबकि बच्चे धूप में थे। उन्हें बताया गया कि चारों कक्ष कार्यालय के कब्जे में हैं, इस पर उन्होंने आपत्ति दर्ज कराई।

प्राथमिक विद्यालय मंडी सईद खां में श्यामादेवी जूनियर हाईस्कूल, बेसन की बस्ती को भी शिफ्ट कर दिया गया है। दोनों स्कूलों को मिलाकर विद्यार्थियों की संख्या 307 है। विद्यालय में कुल नौ कक्ष हैं। पांच स्कूल के पास और चार बीईओ, नगर क्षेत्र के कार्यालय के लिए हैं। पार्षद की आपत्ति के बाद मंगलवार को दो कक्ष स्कूल के लिए खाली किए गए।

विभाग का कार्यालय कहीं और बनाएं
स्कूल का पुनर्निर्माण कराने वाले डवी सरीन ने बताया कि करीब चार वर्ष पहले स्कूल को पूरा तोड़कर बनाया गया था। खेलकूद के सामान, फर्नीचर, शिक्षकों की टेबल व कुर्सी तक की व्यवस्था की। एक से पांच तक और छह से आठ तक विद्यार्थियों के लिए अलग ब्लॉक बनवाए गए। अब शिक्षा विभाग ने कब्जा जमा लिया है। विद्यार्थियों को बाहर जमीन पर बैठाया जा रहा है। जिला प्रशासन से अनुरोध है कि विभाग का कार्यालय कहीं और शिफ्ट कराएं, स्कूल को विद्यार्थियों के लिए रहने दें।

‘बीएसए और बीईओ को पत्र दे चुका हूं’
प्रधानाध्यापक शिव कुमार शर्मा ने कहा कि स्कूल से बीईओ नगर क्षेत्र का कार्यालय कहीं और शिफ्ट किए जाने के संबंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) को पत्र लिख चुका हूं। बात भी रखी है। बीईओ नगर क्षेत्र के कार्यालय के लिए चार कक्ष ले लिए गए थे, उसमें से दो कक्ष मंगलवार को खाली कर दिए गए।

बीईओ का कार्यालय स्कूल से हटवाया जाएगा
एडी बेसिक महेश चंद्र ने कहा कि स्कूल विद्यार्थियों के लिए होता है। कक्षों में बैठना उनका अधिकार है। मैं खुद विद्यालय का निरीक्षण करूंगा। विद्यार्थियों को कक्षों में बैठाया जाएगा, बीईओ नगर क्षेत्र का कार्यालय स्कूल से हटवाया जाएगा।

पार्षद शिरोमणि सिंह ने कहा कि ये अजब हाल है। बच्चों के लिए स्कूल की दशा सुधारी गई थी, न कि अधिकारियों के लिए। बेसिक शिक्षा विभाग के पास इतनी बड़ी इमारत है, कहीं भी ऑफिस शिफ्ट कर सकते हैं। ऐसा काम करेंगे तो कौन स्कूलों की दशा सुधारने के लिए आगे आएगा। ये ऑफिस यहां से हटना चाहिए।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96