Home UP News यूपी में 18 नई नगर पंचायत बनी और 20 निकायों का हुआ सीमा विस्तार

यूपी में 18 नई नगर पंचायत बनी और 20 निकायों का हुआ सीमा विस्तार

by Manju Maurya

उत्तर प्रदेश सरकार ने निकाय चुनाव से चंद महीने पहले 18 नई नगर पंचायतें बनाने के साथ ही 18 नगर पंचायतों और दो नगर पालिका परिषद का सीमा विस्तार किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में यह फैसला किया गया।

नगर पंचायतें बनने और सीमा विस्तार वाले क्षेत्रों को शहरी दर्जा प्राप्त हो गया है। राज्य सरकार अब केंद्रीय और अपनी योजनाओं से इनमें विकास के काम कराएगी। इन क्षेत्रों में रहने वालों को अब शहरी सुविधाएं मिलेंगी। खासकर सीवर, पाइप लाइन से पेजयल आपूर्ति, स्ट्रीट लाइट के साथ ही पार्क जैसी सुविधाएं मिलेंगी।

निकाय चुनाव अब 752 सीटों पर
यूपी में निकाय चुनाव नवंबर 2022 में प्रस्तावित हैं। पहले 734 निकाय में चुनाव होना था, लेकिन अब 752 में चुनाव होगा। इसमें 17 नगर निगमों में मेयर, 200 पालिका परिषद और 535 नगर पंचायतों में चेयरमैन साथ पार्षदों का चुनाव होगा। नगर विकास विभाग जल्द ही नई नगर पंचायतों और सीमा विस्तार वाले निकायों में वार्ड गठन के लिए परिसीमन का काम कराएगा।

ये नई नगर पंचायतें बनीं
प्रतापगढ़ की कटरा गुलाब सिंह बाजार, हीरागंज बाजार व गड़वारा बाजार, भीरा लखीमपुर खीरी, गैंसड़ी बलरामपुर, फतेहपुर की खखरेरू व कारीकन धाता, देवरिया की तरकुलवा, पथरदेवा व बैतालपुर, गोंडा की मिरहची एटा, तरबगंज, धानेपुर व बेलसर, आजमगढ़ की मार्टिनगंज, संतकबीरनगर की हैसर बाजार व धनघटा और गोरखपुर की उरूवा बाजार व घघसरा बाजार।

20 निकायों का सीमा विस्तार
राजापुर चित्रकूट, मटौंध बांदा, पाली हरदोई, लालगंज, कटरा मेदनीगंज व मानिकपुर-प्रतापगढ़, भगवंतनगर व ऊगू- उन्नाव, सहपऊ हाथरस, मलीहाबाद लखनऊ, बड़हलगंज गोरखपुर, महराजगंज व कटघर लालगंज-आजमगढ़, अमिला मऊ, पचपेड़वा बलरामपुर, कुरारा हमीरपुर, सलोन रायबरेली और महोली सीतापुर नगर पंचायतों का सीमा विस्तार किया गया है। दो नगर पालिका परिषद अमरोहा व महमूदाबाद सीतापुर का सीमा विस्तार किया गया है।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96