Home PRIMARY KA MASTER NEWS Basic shiksha: शिक्षिका की ओर से ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज कराने को लेकर प्रधान संघ लामबंद

Basic shiksha: शिक्षिका की ओर से ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज कराने को लेकर प्रधान संघ लामबंद

by Manju Maurya

सकलडीहा । कंपोजिट विद्यालय फेसुड़ा के एक शिक्षिका की ओर से ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज कराने को लेकर प्रधान संघ लामबंद है। शुक्रवार को घटना को लेकर विरोध जताते हुए बीआरसी धरहरा पर बीईओ अवधेश राय और बीडीओ सकलडीहा अरूण कुमार पांडेय को पत्रक सौपा। चेताया कि दो दिन के अंदर समस्या का समाधान नही होने पर सोमवार से जनचौपाल, एमडीएम, कायाकल्प और मनरेगा कार्य का बहिष्कार करेंगे। प्रधानों ने आरोप लगाया कि प्रधान पर फर्जी तरीके से मुकदमा दर्ज कराया गया है।

प्रधान संघ ने आरोप लगाया कि फेसुड़ा कम्पोजिट विद्यालय की एक सहायक अध्यापिका के मनमानी से विद्यालय में पठन पाठन व मिल डे मिल बाधित होता है। समय से विद्यालय नही आने व विद्यालय में उपस्थित बच्चों के सापेक्ष संख्या कम बताने की शिकायत प्रधान द्वारा विभागीय उच्चाधिकारियों से शिकायत किये जाने की खुन्नस में प्रधान पर फर्जी मुकदमा में फसाया जा रहा है। आक्रोशित प्रधान संघ ने मामले की जांच की निष्पक्ष जांच व मुकदमा वापस नही लिये जाने पर जनचौपाल, एमडीएम, कायाकल्प और मनरेगा कार्य का बहिष्कार करने की चेतावनी दिया है। इस मौके पर विरोध जताने वालों में प्रधान संघ अध्यक्ष जयप्रकाश चौहान,अमित सिंह, बंटी पांडेय, दीपक पांडेय, नंदलाल यादव, विमलेश यादव, अश्वनी श्रीवास्तव, राजेश यादव, वीरेन्द्र शर्मा, गुलाब मौर्या मौजूद रहे।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96