Home PRIMARY KA MASTER NEWS नगरीय क्षेत्रों के परिषदीय स्कूलों का कैसे हो कायाकल्प!

नगरीय क्षेत्रों के परिषदीय स्कूलों का कैसे हो कायाकल्प!

by Manju Maurya

फतेहपुर, शासन ने भले ही ग्रामीण क्षेत्रों की भांति नगरीय निकायों में भी परिषदीय स्कूलों के कायाकल्प को हरी झंडी दी थी लेकिन बजट के अभाव में धरातल पर कायाकल्प होता नहीं दिख रहा है। नगरीय क्षेत्रों में स्थित परिषदीय स्कूलों में बजट के अभाव के चलते कायाकल्प अटका हुआ है। नीति आयोग से दिए मिले बजट से कुछ स्कूलों में काम कराए गए लेकिन उनकी गुणवत्ता को लेकर भी प्रश्नचिह्न खड़े हो रहे हैं।

शासन ने ग्रामीण क्षेत्रों की भांति नगरीय क्षेत्रों में स्थित परिषदीय स्कूलों में भी आपरेशन कायाकल्प के अन्तर्गत अवस्थापना सुविधाओं का विकास कराने का आदेश दिया था। शासन का मानना है कि ऑपरेशन कायाकल्प से स्कूलों में बेहतर शैक्षिक परिवेश का भी सृजन हुआ। प्रमुख सचिव ने नगर निकाय निदेशालय के निदेशक व नगरपालिका तथा नगरपंचायतों के अधिशाषी अधिकारियों को पत्र लिखकर कहा था कि आपरेशन कायाकल्प अब निकायों में भी संचालित किया जाए। अवस्थापा सुविधाओं के विकास के लिए केन्द्रीय वित्त आयोग, राज्य वित्त आयोग, स्मार्ट सिटी फंड, निकाय निधि तथा अवस्थापना विकास निधि आदि का उपयोग इनकी गाइडलाइन्स के अन्तर्गत अनुमन्य कार्यों पर भी किया जा सकता है।

सड़क व नाली के लिए बजट, स्कूलों के लिए नहीं

नगरीय निकायों में बीते सालों में सड़कों व नालियों के लिए करोड़ों रुपए खर्च किए गए लेकिन जिम्मेदारों ने स्कूलों के कायाकल्प से दूरी बनाए रखी। शिक्षकों से कहा गया कि बजट की कमी के कारण परिषदीय स्कूलों में कार्य नहीं हो पा रहे हैं।

नीति आयोग से मिले धन में भी खेल

सूत्र बताते हैं कि कई ब्लॉकों में नीति आयोग द्वारा आवंटित बजट से अवस्थापना कार्य कराए गए लेकिन उनकी गुणवत्ता शुरूआत से ही सवालों के घेरे में रही है। कई स्कूलों में अधूरे काम कराए तो कुछ में गुणवत्ता दोयम दर्जे की रही। बीते साल उच्च अधिकारियों ने नीति आयोग के बजट से कराए गए कामों की जांच कराई है। जांच के बाद क्या हुआ, अब तक पता नहीं चला है।

primary ka master, primary ka master current news, primarykamaster, basic siksha news, basic shiksha news, upbasiceduparishad, uptet

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96