Home PRIMARY KA MASTER NEWS बुनियादी सुविधाओं के लिए सरकार ने खोला खजाना

बुनियादी सुविधाओं के लिए सरकार ने खोला खजाना

by Manju Maurya

लखनऊ, । सातवें बजट में योगी सरकार ने इन्फ्रास्ट्रक्चर के लिए खजाना खोल दिया है। एक्सप्रेसवे और औद्योगिक गलियारे के लिए जहां 2530 करोड़ रुपये का इंतजाम किया गया है वहीं सड़कों और सेतुओं के लिए 45304 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है।

बजट में एक्सप्रेसवे और अन्य योजनाओं के लिए 1285 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है। इसमें बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से दो नए लिंक एक्सप्रेसवे बनाने के लिए सरकार ने 235 करोड़ की बड़ी रकम का इंतजाम किया है। बजट में झांसी लिंक एक्सप्रेस-वे तथा चित्रकूट लिंक एक्सप्रेस-वे की नई परियोजनाओं के प्रारम्भिक चरण के लिए 235 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा नोएडा व ललितपुर में फार्मा पार्क के लिए 25 करोड़ रुपये रखे गए हैं। औद्योगिक व लॉजिस्टिक पार्क के सामने चार लेन मार्गो के चौड़ीकरण के लिए 50 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है।

सड़कों व पुलों पर खास फोकस सरकार ने सड़कों, पुलों और उनके रखरखाव के लिए 45304 करोड़ रुपये का इंतजाम किया है। सड़कों व पुलों के निर्माण के लिए 21159 करोड़ से ज्यादा की रकम रखी गई है जबकि इनके रखरखाव के लिए भी 6209 करोड़ रुपये रखे गए हैं। कृषि विपणन सुविधाओं हेतु पुलों एवं सड़कों के कार्य के लिये 3473 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित है। ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों के लिए सरकार ने पर्याप्त दरियादिली दिखाते हुए 1525 करोड़ रुपये रखे हैं।

रेलवे ओवरब्रिज के लिए 1700 करोड़ रुपये उपरिगामी पुल के निर्माण हेतु 1700 करोड़ रुपये एवं अन्य पुलों के लिए 1850 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित है। राज्य राजमार्गों के चौड़ीकरण व सुदृढीकरण तथा नये कार्यो के लिए 2588 करोड़ 80 लाख रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित है।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96