Home PRIMARY KA MASTER NEWS एक शिक्षा अधिकारी पर रेप का केस दर्ज, यह है मामला

एक शिक्षा अधिकारी पर रेप का केस दर्ज, यह है मामला

by Manju Maurya

आजमगढ़। आजमगढ़ के निवर्तमान डीआईओएस उमेश त्रिपाठी पर नगर कोतवाली ने रेप का मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीजेएम कोर्ट के आदेश के बाद शुक्रवार को पुलिस ने कार्रवाई की। महराजगंज थाना क्षेत्र निवासी एक युवक ने 4 फरवरी को डीआईओएस उमेश त्रिपाठी के खिलाफ सीजेएम कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर गंभीर आरोप लगाया था। प्रार्थना पत्र में युवक ने आरोप लगाया था कि डीआईओएस ने नौकरी का झांसा देकर उसकी पत्नी के साथ दुष्कर्म किया है। युवक ने कोर्ट से कार्रवाई के लिए गुहार लगाई थी। मामले का संज्ञान लेते हुए सीजेएम यशवंत कुमार सरोज ने मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया था। कोर्ट के आदेश पर नगर कोतवाली पुलिस ने डीआईओएस उमेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

वहीं बोर्ड परीक्षा शुरू होने से पहले ही 11 फरवरी को शासन ने डीआईओएस उमेश त्रिपाठी का तबादल कर दिया था। उन्हें बेसिक शिक्षा विभाग में प्रतीक्षारत रखा गया है। शुक्रवार को निवर्तमान डीआईओएस पर मुकदमा दर्ज होने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी डीआईओएस उमेश त्रिपाठी विवादों में आए थे। एक संस्था ने डीआईओएस पर फर्जीवाड़ा करने, गलत तरीके से वेतन जारी करने का आरोप लगाते हुए अपर आयुक्त से शिकायत की थी।

एडीएम वित्त एवं राजस्व आजाद भगत सिंह इस मामले की जांच कर रहे हैं।

नई शिक्षा नीति से युवाओं का विकास’

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विश्व भारती को शिक्षा का मंदिर बताते हुए शुक्रवार को संस्थान के छात्रों से इसके संस्थापक रवींद्रनाथ टैगोर की तरह मानवतावादी बनने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि टैगोर के विचार और दर्शन भारतीय समाज को प्रभावित करते रहते हैं। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति 2020 से युवाओं का समग्र विकास होगा। उन्होंने कहा कि एक बच्चे का भविष्य उसकी परवरिश पर निर्भर करता है।

केंद्रीय विश्वविद्यालय के वार्षिक दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता कर रहे राजनाथ ने कहा कि बंगाल में तीर्थयात्रा के दो केंद्र हैं। इनमें एक गंगा सागर और दूसरा विश्व भारती है। छात्रों और संकाय सदस्यों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि टैगोर ने हमें दिखाया था कि राष्ट्रवाद क्षेत्रीय नहीं हो सकता। यह हमारी बहुलवादी संस्कृति पर आधारित होना चाहिए। उन्होंने बच्चों में मानवतावाद के मूल्यों को विकसित करने के लिए इस जगह की स्थापना की। उन्होंने छात्रों से जीवन में उल्लेखनीय काम करने और इस बारे में सोचने का आह्वान किया कि इससे देश को कैसे फायदा हो सकता है।

गुरुदेव के मूल्यों को अपनाने का आह्वान किया टैगोर का विश्व भारती हमें दिखाता है कि यह रास्ता कैसे होना चाहिए, जेल जैसे कमरों की सीमाओं से मुक्त, प्रकृति की गोद में। उन्होंने कहा, आप जीवन में जो भी बनें, आपको गुरुदेव द्वारा अपनाए गए मूल्यों को अपनाना चाहिए। गुरुदेव ने भारतीय राष्ट्रवाद को मूर्त रूप दिया। उन्होंने ही जलियांवाला बाग हत्याकांड के बाद ब्रिटिश शासकों द्वारा उन्हें दिया गया नाइटहुड सम्मान वापस कर दिया था।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96