Home PRIMARY KA MASTER NEWS जीवन बीमा पॉलिसी महंगी होने की आशंका, बीमा दावे बढ़ने और केंद्र सरकार के बजट में ऐलान का असर

जीवन बीमा पॉलिसी महंगी होने की आशंका, बीमा दावे बढ़ने और केंद्र सरकार के बजट में ऐलान का असर

by Manju Maurya

इस साल अप्रैल से जीवन बीमा पॉलिसी खरीदनी महंगी हो सकती है। केंद्रीय बजट 2023 में यूनिट-लिंक्ड उत्पादों (यूलिप) के अलावा पारंपरिक बीमा पॉलिसियों से होने वाली आय पर कर लगाने का प्रस्ताव है। इससे कंपनियों की कमाई पर असर पड़ने की आशंका है जिसकी वजह से वह प्रीमियम महंगा कर कुछ हद तक भरपाई की योजना बना रही हैं।

इस साल बजट में एक साल में पांच लाख रुपये से ज्यादा प्रीमियम वाली पॉलिसी की कमाई पर कर लगाने का ऐलान किया गया है जो एक अप्रैल से लागू होना है। इससे जीवन बीमा कंपनियों के राजस्व वृद्धि पर असर पड़ने की संभावना है। उद्योग विशेषज्ञों का कहना है कि इसके अलावा कोरोना के बाद जीवन बीमा पॉलिसी में दावे बढ़ने के साथ बीमा कवर बढ़ाने की मांग में भी तेजी आई है जिससे कंपनियों की कमाई पर असर पड़ रहा है। वहीं रीइश्योरेंस कंपनियां भी प्रीमियम बढ़ा रही हैं।

उपभोक्ताओं पर दोहरा बोझ पड़ने का अनुमान उद्योग विशेषज्ञों का कहना है कि बीमा कंपनियां उपभोक्ताओं को हमेशा अपने साथ बनाए रखने के लिए कम से कम बोझ डालना चाहती हैं। लेकिन प्रीमियम बढ़ाने की स्थिति में उपभोक्ताओं पर बोझ पड़ना तय है। इसके अलावा कंपनियां ग्राहकों की जरूरत के मुताबिक पॉलिसी पेश करने के लिए नई तकनीक का इस्तेमाल करती हैं जिसपर अब वह खर्च घटा सकती हैं।

मांग घटने का डर सता रहा

बीमा पॉलिसी प्रीमियम को कम से कम बढ़ाने के लिए सभी बीमा कंपनियां वैश्विक रीइंश्योरेंस कंपनियों से बातचीत कर रही हैं। कोरोना काल के बाद लोगों में बीमा पॉलिसी लेने को लेकर जागरुकता बढ़ी है। उद्योग विशेषज्ञों का कहना है कि प्रीमियम के महंगा होने से बीमा पॉलिसी की मांग पर असर पड़ सकता है।

रीइंश्योरेंस कंपनी उन्हें कहा जाता है जो बीमा कंपनियों को इंश्योरेंस देती हैं। रीइंश्योरेंस बीमा कंपनियों को जोखिम घटाने में मदद करने, पूंजी की जरूरतों को कम करने और दावों के भुगतान में मदद करती हैं। वहीं बीमा कंपनियां वह कंपनियां हैं जो उपभोक्ताओं को सीधे बीमा पॉलिसी बेचती हैं।

रीइंश्योरेंस कंपनियां फिर अपना प्रीमियम बढ़ाने वाली हैं जो अंतत आप चुकाएंगे।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96