Home PRIMARY KA MASTER NEWS Shikshamitra news : शिक्षामित्र केयर समिति अंबेडकरनगर में सक्रिय सदस्यों की संख्या हुई 64, सभी शिक्षामित्रों से शीघ्र सदस्य बनने की अपील

Shikshamitra news : शिक्षामित्र केयर समिति अंबेडकरनगर में सक्रिय सदस्यों की संख्या हुई 64, सभी शिक्षामित्रों से शीघ्र सदस्य बनने की अपील

by Manju Maurya

अंबेडकरनगर। शिक्षामित्र केयर समिति अंबेडकर नगर के जिला संयोजक रामचंद्र मौर्य ने बताया कि शिक्षामित्र केयर समिति अंबेडकर नगर के अभी तक कुल 64 सक्रिय सदस्य बन चुके हैं। शिक्षामित्र केयर समिति द्वारा शिक्षामित्रों के विषम परिस्थितियों में न रहने पर मृतक होने पर आश्रितों की आर्थिक मदद, बेटियों की शादी में मदद नामिनी को पेंशन व बच्चों को बेसिक शिक्षा प्राप्त करने तक की जिम्मेदारी उठाई जा रही हैं।

जनपद अंबेडकर नगर के सभी शिक्षामित्र शीघ्र शिक्षामित्र केयर समिति के सदस्य बने जिससे सभी शिक्षामित्रों की एक दूसरे के द्वारा मदद की जा सके। विषम परिस्थितियों में शिक्षामित्र के न रहने की स्थिति में किसी संगठन अथवा सरकार द्वारा मृतक शिक्षामित्र के आश्रितों का किसी भी प्रकार से मदद नहीं किया जा रहा है। ऐसी विषम स्थिति में शिक्षामित्र केयर समिति उत्तर प्रदेश द्वारा मृतक शिक्षामित्रों के आश्रितों का लाखों रुपए की मदद की जा रही है इसलिए सभी शिक्षामित्र साथी शीघ्र शिक्षामित्र केयर समिति का सदस्य बने कहीं ऐसा न हो की सदस्य न बनने के कारण पछताना पड़े। इसलिए सभी साथी जागरूक होकर सक्रिय सदस्य बने और अन्य साथियों को भी जागरूक कर सदस्य बनने के लिए प्रेरित करें। जिला संयोजक रामचंद्र मौर्य ने सभी ब्लॉक संयोजकों सहसंयोजको से अपील किया है कि वह सदस्यता अभियान में तेजी लाएं क्योंकि जनपद अंबेडकरनगर की स्थिति अभी भी बहुत अच्छी नहीं है। मात्र 64 शिक्षामित्र ही सक्रिय रूप से सदस्य बन सके हैं जो शिक्षामित्र साथी सदस्य बने हैं वह अपना सहयोग भी समय से करते रहें। जिससे उन्हें आगे भविष्य में सहयोग मिल सके। जिला संयोजक रामचंद्र मौर्य ने कहा शिक्षामित्र केयर समिति एक मजबूत स्तंभ के रूप में शिक्षामित्र हित में कार्य कर रही हैं। जिसकी लोकप्रियता के कारण शिक्षामित्रों के अन्य संगठन घबराए हुए हैं व बौखलाहट में शिक्षामित्र केयर समिति का विरोध भी कर रहे हैं। फिर भी शिक्षा मित्र केयर समिति द्वारा शिक्षामित्रों के सभी संगठनों से ऊपर उठकर शिक्षामित्र हित में निरंतर कार्य किया जा रहा है। इसलिए सभी शिक्षामित्र शीघ्र शिक्षामित्र केयर समिति उत्तर प्रदेश का सदस्य बने। शिक्षामित्र केयर समिति शिक्षामित्रों के दुख की घड़ी की सहारा साबित हो रही है।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96