प्रयागराज: अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा कि नकली आंसर की बेचते के 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया। एसटीएफ वाराणसी यूनिट ने नैनी के चकदाऊद नगर स्थित लक्ष्मी देवी कान्वेंट स्कूल के पास पहुंच कर दो लोगों को पकड़ा। मोबाइल देखने पर इनमें नकली आंसर की मिली। जिसे ब्रॉडकास्ट के जरिए अन्य लोगों को भेजा गया था थाने ले जाकर सख्ती से पूछताछ की गई तो दोनों ने बताया कि उनकी मोबाइल में मिली आंसर की नकली है इसे असली बताकर वह 10 10 हजार रुपे में बेचकर अभ्यर्थियों को ठगने का काम कर रहे थे। दोनों ने खुद को रवि प्रकाश गौतम निवासी भिदुना थाना मीरगंज जनपद जौनपुर और मनीष जयसवाल निवासी दसिया भानपुर, थाना रानीगंज जनपद प्रतापगढ़ बताया।
327
previous post