Home UP News दुनिया की सबसे बड़ी महामारी से जंग में देश का रिकॉर्ड, रचेंगे इतिहास: थोड़ी देर में पूरा होगा 100 करोड़ टीकाकरण का आंकड़ा

दुनिया की सबसे बड़ी महामारी से जंग में देश का रिकॉर्ड, रचेंगे इतिहास: थोड़ी देर में पूरा होगा 100 करोड़ टीकाकरण का आंकड़ा

by Sushil Jaiswal

भारत आज सौ करोड़ टीके लगाने का लक्ष्य पूरा कर लेगा। संस्कृति मंत्रालय ने इस मौके पर कोरोना योद्धाओं के सम्मान में 100 धरोहरों को तिरंगे के तीनों रंगों से रोशन किया है। वहीं, 100 करोड़ टीकाकरण का आंकड़ा पार करने की दहलीज पर खड़े देश की इस सफलता के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय आज एक गीत और फिल्म लॉन्च करने जा रहा है।

दुनिया की सबसे बड़ी महामारी कोविड-19 से जंग में देश महज 278 दिन में रिकॉर्ड टीकाकरण कर नया इतिहास रचने जा रहा है। देश में टीकाकरण कार्यक्रम इसी साल 16 जनवरी को शुरू हुआ था।

बुधवार को हुआ 63.53 लाख टीकाकरण
बुधवार रात 12 बजे तक सौ करोड़ के आंकड़े तक पहुंचने में 22,42,064 टीके बाकी थे।
16 जनवरी 2021: देश का पहला टीका दिल्ली के सफाईकर्मी मनीष कुमार को लगा था। 
35,971 खुराक हर दिन: 9 महीने पांच दिन में देश में हुआ रिकॉर्ड टीकाकरण।
3 टीके : कोविशील्ड, कोवाक्सिन, स्पूतनिक

दुनिया में कौन-कहां
चीन : 110 करोड़ से अधिक लोगों को टीका
अमेरिका : 21.856 करोड़, यूरोप : 44.3 करोड़

100 करोड़ टीकाकरण होने पर ‘तिरंगामय’ होंगे एएसआई द्वारा संरक्षित मंदिर और स्मारक
सूत्रों के मुताबिक, 100 करोड़ वैक्सीन की खुराक पूरी होने पर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) देश भर में 100 संरक्षित मंदिर और स्मारकों को तिरंगे के रंग में रोशन करेगा। इसका ट्रायल बुधवार को किया गया। एएसआई की इस योजना का मकसद कोरोना से लड़ रहे स्वास्थ्य पेशेवरों, अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं, वैज्ञानिकों, वैक्सीन निर्माताओं और नागरिकों को सम्मान देना है।

100 करोड़ टीकाकरण को लेकर लॉन्च होगा गीत
वहीं, स्वास्थ्य मंत्रालय ने 100 करोड़ टीकाकरण का आंकड़ा पार करने का जश्न मनाने की तैयारी भी शुरू कर दी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया गुरुवार को इसे लेकर एक गीत और ऑडियो विजुअल फिल्म लॉन्च करेंगे। इस संबंध में जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में बताया गया है कि यह लॉन्चिंग राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में लाल किले पर होगी।

कोविड से लड़ रहे स्वास्थ्य कर्मियों के लिए बीमा योजना की अवधि बढ़ी
कोरोना वायरस से लड़ रहे स्वास्थ्य कर्मियों के लिए बीमा योजना को 180 दिन के लिए और बढ़ा दिया गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक इसके तहत 1351 दावों का निपटारा किया जा चुका है। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज के तहत इस नीति की वर्तमान समय सीमा 20 अक्तूबर को समाप्त हो रही थी। 
साल के अंत तक पूरी वयस्क आबादी का टीकाकरण
टीकाकरण के इस शानदार रफ्तार के साथ केंद्र सरकार का लक्ष्य इस साल के अंत तक देश की पूरी वयस्क आबादी का टीकाकरण करने की है। यह बात केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की केंद्रीय राज्य मंत्री भारती प्रवीण पवार ने बुधवार को कही। 

पवार, फिक्की (फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री) की ‘हेल्थकेयर एक्सीलेंस अवार्ड्स सेरेमनी’ को संबोधित कर रही थीं। वर्चुअल माध्यम से हुए इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वैश्विक चिकित्सकीय उपकरण बाजार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘मेक इन इंडिया’ पहल के चलते भारत पूरी दुनिया में शीर्ष देशों में शामिल हुआ है। 

कोविड-19 से बनीं चुनौतियों के बीच सफलता की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि देश में 99 करोड़ से अधिक कोरोना रोधी टीकों की खुराकें लगाई जा चुकी हैं। सरकार ने इस साल के अंत तक देश की पूरी वयस्क आबादी का टीकाकरण करने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने कोरोना महामारी के दौर में उल्लेखनीय काम के लिए फिक्की को धन्यवाद कहा।

पवार ने कहा कि भारत में जनता को किफायती, सुलभ, सुरक्षित और आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें, यह प्रधानमंत्री मोदी का सपना है। इसे पूरा करना हमारी भी जिम्मेदारी है।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96