Home पुलिस भर्ती UP Police SI Exam 2021: कई चरणों में आयोजित होने वाली SI की परीक्षा में सभी अभ्यर्थियों को मिले समान मौका इसलिए काटे जा सकते हैं आपके मार्क्स, जान लें भर्ती में लागू होने वाला ये खास नियम

UP Police SI Exam 2021: कई चरणों में आयोजित होने वाली SI की परीक्षा में सभी अभ्यर्थियों को मिले समान मौका इसलिए काटे जा सकते हैं आपके मार्क्स, जान लें भर्ती में लागू होने वाला ये खास नियम

by Sushil Jaiswal

उत्तर प्रदेश पुलिस में सब इंस्पेक्टर (SI) के 9,534 पदों पर भर्ती के लिए जल्द ही परीक्षा आयोजित की जा सकती है। SI के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया काफी समय पहले ही पूरी हो चुकी है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) द्वारा आयोजित की जाने वाली इस भर्ती के लिए 1 अप्रैल से 15 जून के बीच आवेदन मांगे गए थे। आवेदन प्रक्रिया को पूरा हुए काफी समय बीत जाने के बाद अभ्यर्थी जल्द से जल्द परीक्षा करवाए जाने की मांग कर रहे हैं। UPPRPB द्वारा कुल 9534 पदों पर की जाने वाली भर्ती में से 9,27 पद सब इंस्पेक्टर के, 484 पद प्लाटून कमांडर के तथा 23 पद फायर ऑफिसर के हैं।
इस परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को सही जवाब देने के बाद भी थोड़ा कम नंबर मिल सकता है। दरअसल UPPBPB द्वारा SI भर्ती के लिए जारी किए गए नोटिफिकशन में इस बात का उल्लेख है कि अगर यह परीक्षा एक से अधिक शिफ्ट में होगी, तो इसमें नॉर्मलाइजेशन की व्यवस्था लागू होगी। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए 15 लाख से भी अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है इसलिए यह परीक्षा काफी शिफ्ट्स में आयोजित किये जाने की उम्मीद है। ऐसी स्थिति में यह संभव है कि आपने जितने प्रश्नों का सही जवाब दिया है, आपको उससे कम नंबर प्राप्त हो।
क्या है यह विशेष व्यवस्था :
अलग अलग शिफ्ट्स में आयोजित किए जाने वाले परीक्षाओं में शामिल होने वाले अभ्यर्थी अक्सर यह शिकायत करते हैं कि उनके शिफ्ट्स में कठिन प्रश्न आए थे और दूसरे अभ्यर्थियों की शिफ्ट्स में आसान प्रश्न आए थे। ऐसी स्थिति में मार्क्स के असमान वितरण को रोकने के लिए परीक्षाओं में नॉर्मलाइजेशन की व्यवस्था लागू की जाती है। इस व्यवस्था में एक फॉर्मूले के तहत जिस शिफ्ट में कठिन प्रश्न आते हैं उस शिफ्ट के अभ्यर्थियों को कुछ एक्स्ट्रा मार्क्स दिया जाता है और जिस शिफ्ट में आसान प्रश्न आते हैं उस शिफ्ट के अभ्यर्थियों का कुछ मार्क्स काट लिया जाता है , ताकि सभी अभ्यर्थियों के बीच परीक्षा में बराबर की प्रतिस्पर्धा हो।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96