Home UPSSSC UPSSSC 2021: 50 हजार से भी अधिक पदों पर UPSSSC को करनी हैं भर्तियां, जानें PET पास अभ्यर्थी अगले एक साल में किन भर्तियों में हो सकेंगे शामिल

UPSSSC 2021: 50 हजार से भी अधिक पदों पर UPSSSC को करनी हैं भर्तियां, जानें PET पास अभ्यर्थी अगले एक साल में किन भर्तियों में हो सकेंगे शामिल

by Sushil Jaiswal

उत्तर प्रदेश में प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) 2021 का स्कोरकार्ड जारी किया जा चुका है और अब अभ्यर्थी राज्य में होने वाली विभिन्न भर्तियों का इंतजार कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC)राज्य में कई विभागों के 50 हजार से भी अधिक पदों पर भर्तियां करने वाला है। इन भर्तियों की खास बात यह होगी कि इनमें सिर्फ PETमें हिस्सा लेने वाले अभ्यर्थी ही शामिल हो सकेंगे। PET का स्कोरकार्ड 1 साल के लिए वैलिड है

50 हजार से भी अधिक पदों पर होनी है भर्ती :
PET के परिणामों के आधार पर UPSSSC राज्य में 50 हजार से भी अधिक पदों पर भर्ती करने वाली है। ये भर्तियां उत्तर प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों में क्लर्क, लेखपाल,वनरक्षक , गन्ना पर्यवेक्षक और सहायक लेखाकार जैसे पदोंं पर की जाएंगी। इन भर्तियों में पदों के हिसाब से अलग अलग शैक्षणिक योग्यता मांगी जाएगी,जिसकी जानकारी अभ्यर्थी नोटिफिकेशन जारी होने के बाद देख सकते हैं।

मार्च तक इन 22,794 पदों पर होनी है भर्ती :
UPSSSC ने मार्च 2022 से पहले राजस्व लेखपाल के 7882 पदों, स्वास्थ्य कार्यकर्ता के 9212 पदों, गन्ना पर्यवेक्षक के 2500 पदों, कनिष्ठ सहायक,आशुलिपिक व समान योग्यता वाले 2000 पदों और प्रयोगशाला प्राविधिज्ञ , एक्सरे प्राविधिक के 1200 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा करवाने का ऐलान किया है। हालांकि,इनमें से कुछ भर्तियों के लिए परीक्षा अपने समय से पीछे हो गई है, लेकिन यह उम्मीद जताई जा रही है कि इनके लिए जनवरी और फरवरी में परीक्षा आयोजित की जाएगी।
अन्य पदों के लिए एक साल के भीतर होगी परीक्षा :
उपरोक्त 22,794 पदों के अलावा UPSSSC बेसिक शिक्षा विभाग के 1055, माध्यमिक शिक्षा विभाग के 500, विभिन्न विभागों में लिपिक के 7000,लेखा परीक्षक के 1303, ग्राम्य विकास के 1658, बाल विकास पुष्टाहार के 3448, नगर निकाय के 383 समेत अन्य कई पदों पर एक साल के भीतर भर्ती कर सकता है।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96