Home 7th Pay Commission महंगाई भत्‍ते में 3 से 12 फीसदी को बढ़ोतरी, जनवरी को सैलरी में बढ़कर आएगा पैसा, इन कर्मचारियों को होगा फायदा

महंगाई भत्‍ते में 3 से 12 फीसदी को बढ़ोतरी, जनवरी को सैलरी में बढ़कर आएगा पैसा, इन कर्मचारियों को होगा फायदा

by Manju Maurya

नई दिल्‍ली। उत्‍तर प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों को विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा तोहफा मिला है। राज्‍य सरकार ने उनके वेतन में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। यह बढ़ोतरी उनके महंगाई भत्‍ते (Dearness Allowance, DA) में इजाफे के रूप में होगी। राज्‍य सरकार ने विभिन्‍न विभागों में काम करने वाले कर्मचारियों के महंगाई भत्‍ते में 3 फीसद से 12 फीसद की बंपर बढ़ोतरी की है।

इन वेतन आयोग वालों को फायदा

अपर मुख्‍य सचिव एस राधा चौहान के आदेश के मुताबिक 5वें वेतन आयोग वाले कर्मचारी के महंगाई भत्‍ते को 1 जुलाई 2021 से मौजूदा 356% से बढ़ाकर 368% कर दिया गया है। वहीं छठे वेतन आयोग के कर्मचारियों का महंगाई भत्‍ता 189% की दर से बढ़ाकर 196% किया जा रहा है। इसके अलावा प्रदेश में तैनात अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों को दिनांक 1 जुलाई, 2021 से महंगाई भत्ते का भुगतान अब 28 की जगह 31 फीसद की दर से होगा।

कौन कर्मचारी आएंगे इस फायदे में

राज्य कर्मचारियों और सहायता प्राप्त शिक्षण और प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं, शहरी स्थानीय निकायों, यूजीसी और ऐसे कर्मचारी, जिन्‍होंने 1 जनवरी, 2016 से पुनरीक्षित वेतनमान को नहीं चुना है या जिनके वेतनमान 1 जनवरी, 2016 से पुनरीक्षित नहीं हुए हैं और वे छठें केन्द्रीय वेतन आयोग (6th Pay Commission) में कार्यरत हैं। इन कर्मचारियों को 1 जुलाई, 2021 से बढ़ी हुई दर पर महंगाई भत्ते का भुगतान होगा। इसके अलावा उन कर्मचारियों को भी फायदा होगा, जिनके वेतनमान 1 जनवरी, 2006 से पुनरीक्षित नहीं हुए हैं और वे पांचवें केन्द्रीय वेतन आयोग (5th Pay Commission) में कार्यरत हैं।

PF खाते में जमा होगी एरियर की रकम

अपर मुख्‍य सचिव एस राधा चौहान के आदेश के मुताबिक महंगाई भत्‍ते का 5 महीने का एरियर Provident Fund खाते में जमा होगा। यानि 1 जुलाई से 1 दिसंबर तक का एरियर PF खाते में जाएगा। इसके बाद का पेमेंट दिसंबर की सैलरी में होगा। यही नहीं एरियर की रकम को 31 दिसंबर 2022 तक PF खाते में ही जमा रहेगी। आदेश के मुताबिक जो लोग यह शासनादेश आने से पहले रिटायर हो गए हैं या 6 महीने में होने वाले हैं, उन्‍हें महंगाई भत्‍ते के एरियर की रकम कैश मिलेगी।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96