Home PRIMARY KA MASTER NEWS एसएससी सीजीएल मेंस की परीक्षा रद्द

एसएससी सीजीएल मेंस की परीक्षा रद्द

by Manju Maurya

मेरठ में आईआईएमटी विवि में शनिवार को तकनीकी खामियों के चलते एसएससी सीजीएल मेंस की परीक्षा रद्द की गई। परीक्षा रद्द होने की सूचना सुनते ही अभ्यर्थियों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। लगभग छह घंटे के हंगामे के बाद छात्र शांत हुए। परीक्षा की अगली तिथि (सोमवार) को घोषित की जाएगी।

दिल्ली निवासी अभिषेक कुमार, विकास कुमार, आकाश, अक्षय जायसवाल आदि ने बताया कि एसएससी सीजीएल दूसरे टायर की परीक्षा के दो पेपर शनिवार को होने थे। निर्धारित समय के अनुसार नौ बजे से बायोमेट्रिक एंट्री होनी थी। तकनीकी खामियों के चलते बायोमेट्रिक करने में समय ज्यादा लग रहा था। परीक्षा समय तक मात्र 20 फीसदी अभ्यर्थियों की ही बायोमेट्रिक हो पाई थी। उसके बाद अभ्यर्थियों को पहली पाली की परीक्षा रद्द करने की सूचना दी गई।

अभ्यर्थियों ने दूसरी पाली की परीक्षा भी रद्द करने की मांग को लेकर हंगामा किया। करीब छह घंटे हंगामे के बाद एसएससी की ओर से दोनों परीक्षाओं को रद्द करने का पत्र जारी किया गया। साथ ही बताया गया कि 31 जनवरी को परीक्षा की तिथि और समय बताया जाएगा। उसके बाद अभ्यर्थी शांत हुए।

एसएसपी विनीत भटनागर का कहना है कि तकनीकी खामियों के चलते परीक्षा रद्द की गई थी। अभ्यर्थियों की मांग पर दूसरी पाली की परीक्षा भी रद्द कराई गई। परीक्षा की अगली तिथि अभ्यर्थियों को मोबाइल और जी-मेल के जरिए दी जाएगी।

खामियाजा हम क्यों भुगते
तकनीकी दिक्कत के लिए एसएससी व परीक्षा केंद्र जिम्मेदार है। इसका खामियाजा छात्र क्यों भुगतें। – नवीन राणा
प्रशासन परीक्षा आयोजित कराने में पूरी तरह विफल साबित हो रहा है। छात्रों का सिस्टम से भरोसा उठने लगा है। – विजय मलिक
तकनीकी दिक्कत के चलते परीक्षा लीक हो गई। कई छात्रों को परीक्षा देने से पूर्व ही प्रश्नों का पता चल गया था। – ललित भारद्वाज
कोरोना महामारी में छात्र कई सौ किलोमीटर से परीक्षा देने पहुंचे थे। इसका खर्चा व समय की बर्बादी का कौन जिम्मेदारी है। – अतुल सिंधु

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96