Home UP News तीसरे चरण की 16 जिलों की 59 विधानसभा सीटों के लिए अधिसूचना आज

तीसरे चरण की 16 जिलों की 59 विधानसभा सीटों के लिए अधिसूचना आज

by Manju Maurya

लखनऊ : विधान सभा चुनाव के लिए तीसरे चरण के मतदान के लिए मंगलवार को अधिसूचना (नोटिफिकेशन) जारी होगी। इसके साथ ही तीसरे चरण के 16 जिलों हाथरस, फिरोजाबाद, एटा, कासगंज, मैनपुरी, फरूखाबाद, कन्नौज, इटावा, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, जालौन, झांसी, ललितपुर, हमीरपुर व महोबा की 59 विधान सभा सीटों के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। तीसरे चरण में 15 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं।

प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि पांच जनवरी को प्रकाशित मतदाता सूची के अनुसार तीसरे चरण में कुल 2,15,75,430 (दो करोड़ पंद्रह लाख पचहत्तर हजार चार सौ तीस) मतदाता हैं। इनमें 1,16,12,010 पुरुष, 99,62,324 महिला व 1,096 थर्ड जेंडर के मतदाता शामिल हैं। निर्वाचन आयोग की ओर से मतदान का सुबह सात से शाम छह बजे तक निर्धारित किया गया है।
निर्वाचन आयोग की ओर से घोषित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार तीसरे चरण के नामांकन की अंतिम तारीख एक फरवरी है। नामांकन की जांच दो फरवरी और चार फरवरी को नाम वापसी की अंतिम तारीख तय की गई है। तीसरे चरण का मतदान 20 फरवरी को होगा। उन्होंने बताया कि प्रत्याशी सुविधा वेब पोर्टल के माध्यम से आनलाइन आवेदन कर आवेदन पत्र की कापी रिटर्निंग आफीसर के समक्ष जमा कर सकते हैं। कोविड-19 महामारी के दृृष्टिगत नामांकन के समय किसी भी प्रत्याशी को जुलूस की अनुमति नहीं दी जाएगी।


इन क्षेत्रों के लिए होंगे नामांकन : हाथरस (सुरक्षित), सादाबाद, सिकंदरा राऊ, टूंडला (सुरक्षित), जसराना, फिरोजाबाद, शिकोहाबाद, सिरसागंज, कासगंज, अमांपुर, पटियाली, अलीगंज, एटा, मारहरा, जलेसर (सुरक्षित), मैनपुरी, भोगांव, किशनी (सुरक्षित), करहल, कायमगंज (सुरक्षित), अमृतपुर, फरुखाबाद, भोजपुर, छिबरामऊ, तिर्वा, कन्नौज (सुरक्षित), जसवंतनगर, इटावा, भरथना (सुरक्षित), बिधूना, दिबियापुर, औरैया (सुरक्षित), रसूलाबाद (सुरक्षित), अकबरपुर-रनिया, सिकंदरा, भोगनीपुर, बिल्हौर (सुरक्षित), बिठूर, कल्याणपुर, गो¨वदनगर, सीसामऊ, आर्यनगर, किदवई नगर, कानपुर कैंटोनमेंट, महराजपुर, घाटमपुर (सुरक्षित), माधौगढ़, कालपी, उरई (सुरक्षित), बबीना, झांसी नगर, मऊरानीपुर (सुरक्षित), गरौठा, ललितपुर, महरौनी (सुरक्षित), हमीरपुर, राठ (सुरक्षित), महोबा व चरखारी।
प्रत्याशी को वेब पोर्टल के माध्यम से


आनलाइन आवेदन की सुविधा, कोविड-19
महामारी के दृष्टिगत नामांकन के समय जुलूस की अनुमति नहीं
बिकरू कांड के आरोपित अमर दुबे की सास लड़ेंगी चुनाव
 कानपुर : बिकरू कांड के मुख्य आरोपितों में से एक अमर दुबे की सास को चुनाव लड़ाने की होड़ राजनीतिक पार्टियों के बीच शुरू हो गई है। कांग्रेस जहां उन्हें कल्याणपुर से टिकट देना चाह रही है, वहीं सपा गो¨वद नगर से मैदान में उतारने की तैयारी में है। कांग्रेस दिल्ली तो सपा लखनऊ में पार्टी की सदस्यता दिलाने का प्रयास कर रही है।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96