Home UP News Election news : दूसरे चरण की वोटिंग खत्म, 60.44 हुआ मतदान, जाने हर जिले का वोटिंग प्रतिशत

Election news : दूसरे चरण की वोटिंग खत्म, 60.44 हुआ मतदान, जाने हर जिले का वोटिंग प्रतिशत

by Manju Maurya

यूपी में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में सोमवार को 09 जिलों की 55 सीटों पर हो रहे मतदान के दौरान शाम पांच बजे तक औसतन 60.44 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर लिया था। चुनाव आयोग के मतदान संबंधी आंकड़ों के मुताबिक रामपुर जिले की पांच विधानसभा सीटों पर सायं पांच बजे तक औसत मतदान 60.30 प्रतिशत हो गया।

इसके अलावा अमरोहा जिले में 66.19 प्रतिशत, बदायूं जिले में 55.91 प्रतिशत, शाहजहांपुर जिले में 55.25 प्रतिशत, मुरादाबाद जिले में 64.88 प्रतिशत, संभल जिले में 56.93 प्रतिशत, बरेली जिले में 57.88 प्रतिशत, सहारनपुर जिले में 67.13 प्रतिशत और बिजनौर में 61.48 प्रतिशत मतदान हुआ।

रामपुर के जिला निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक शाम पांच बजे तक रामपुर जिले की स्वार सीट पर 64.13 प्रतिशत, चमरौआ सीट पर 59.9 प्रतिशत, बिलासपुर सीट पर 64.49 प्रतिशत, रामपुर सदर सीट पर 56.02 प्रतिशत और मिलक सीट पर 56.08 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान की अवधि सायं 06 बजे तक नर्धिारित है। वर्ष 2017 में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 11 जिलों की 67 सीटों पर करीब 66.5 फीसदी मतदान हुआ था।

आयोग का दावा है कि मतदान शांतिपूर्ण तरीके से जारी है। कहीं से किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। इस बीच सहारनपुर से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार नकुड़ विधान सभा क्षेत्र में सोमवार को चुनाव ड्यूटी के दौरान एक पीठासीन अधिकारी की दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गई।

नकुड़ विधानसभा क्षेत्र के गांव ढिक्का टपरी में मतदान केंद्र के बूथ नंबर-227 के पीठासीन अधिकारी राशिद अली खान (58) को मतदान के दौरान करीब 10 बजे दिल का दौरा पड़ गया। उन्हें तत्काल सहारनपुर के मेडग्रिाम अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई। मतदान केन्द्रों पर सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किए गए है।

वहीं वैश्विक महामारी कोरोना के मद्देनजर मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग की हिदायत लगातार दी जा रही है। मतदान के दौरान कुछ जिलों में ईवीएम में तकनीकी खराबी की सूचनायें मिली थी। इन्हें समय रहते दुरुस्त कर लिया गया है। हालांकि, इस कारण कुछ एक स्थानों पर मतदान आंशिक रूप से प्रभावित हुआ।

केंद्रीय मंत्री मुख़्तार अब्बास नकवी ने रामपुर में शंकरपुर आवास के पास दनियापुर में कतार में लग कर मतदान किया, वहीं शाहजहांपुर में योगी सरकार में मंत्री जितिन प्रसाद ने अपनी पत्नी के साथ और योगी सरकार में मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। खन्ना शाहजहांपुर से भाजपा के प्रत्याशी भी हैं। रामपुर में आज़म ख़ान की पत्नी डॉ. तजीन फातिमा ने परिवार समेत वोट डाला।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96