Home PRIMARY KA MASTER प्रशिक्षण में गायब 190 कर्मियों का कटेगा प्रशिक्षण के दिन का वेतन व रोकने का आदेश

प्रशिक्षण में गायब 190 कर्मियों का कटेगा प्रशिक्षण के दिन का वेतन व रोकने का आदेश

by Manju Maurya

महराजगंज। निज संवाददाता

विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष, निर्भीक व शांतिमय ढंग से कराने के लिए आईटीएम चेहरी में पोलिंग पार्टियों का शिफ्टवार प्रशिक्षण चल रहा है। इसमें 19 फरवरी से 24 फरवरी तक 190 मतदान कार्मिक अनुपस्थित रहे। चेतावनी दिए जाने के बाद भी वह प्रशिक्षण में शामिल नहीं हुए। इस पर सीडीओ गौरव सिंह सोगरवाल ने अनुपस्थित सभी कर्मियों का प्रशिक्षण के दिन का वेतन रोकने व विभागीय कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

जिले में तीन मार्च को मतदान होना है। इसके लिए 2221 पोलिंग पाटियां बनी हैं। प्रत्येक पोलिंग पार्टी में पीठासीन अधिकारी के साथ मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय व तृतीय हैं। मतदान कराने में कोई दिक्कत न आए, इसके लिए सभी मतदान कार्मिकों का निर्धारित तिथियों को शिफ्टवार प्रशिक्षण आईटीएम चेहरी में चल रहा है। प्रशिक्षण 19 फरवरी से चल रहा है जो 27 फरवरी तक चलेगा। 19 से 24 फरवरी तक कुल 190 मतदान कर्मियों ने प्रशिक्षण नहीं लिया। 19 फरवरी को 44, 20 को 22, 21 को 32, 22 को 24, 23 को 32, 24 को 36 कर्मी अनुपस्थित रहे। इन्हें 27 फरवरी तक प्रशिक्षण में शामिल होने का निर्देश दिया गया था। लेकिन ये लोग प्रशिक्षण में शामिल नहीं हुए। इसपर सीडीओ ने अनुपस्थित सभी कर्मियों का अनुपस्थिति के दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया है। साथ ही विभागीय अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया है कि वह अनुपस्थित कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी करें।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96