Home PRIMARY KA MASTER NEWS यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी, 861 वैकेंसी, 10 खास बातें

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी, 861 वैकेंसी, 10 खास बातें

by Manju Maurya

UPSC Prelims 2022 Notification : संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा परीक्षा (प्रीलिम्स)- 2022 का नोटिफिकेशन ( UPSC CSE 2022 Notification ) जारी कर दिया है। आईएएस, आईपीएस, आईआरएस, आईएफएस अफसर बनने का ख्वाब संजो रहे युवा  www.upsc.gov.in या www.upsconline.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 22 फरवरी 2022 है। इस वर्ष सिविल सेवा परीक्षा में 861 वैकेंसी निकाली गई हैं। सिविल सेवा प्रीलिम्स परीक्षा 5 जून 2022 को होगी। सिविल सेवा के साथ-साथ भारतीय वन सेवा परीक्षा का भी नोटिफिकेशन जारी किया गया है। वन सेवा मुख्य परीक्षा में बैठने के लिए यूपीएससी सिविल सेवा प्रीलिम्स पास करना होगा। यानी दोनों प्रतियोगी परीक्षाओं का प्रीलिम्स एग्जाम कॉ़मन होगा। भारतीय वन सेवा परीक्षा में 151 वैकेंसी निकाली गई है।

यहां पढ़ें सिविल सेवा परीक्षा से जुडीं 10 खास बातें –

1. सिविल सेवा परीक्षा के लिए योग्यता
योग्यता : मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/ इंस्टीट्यूट से किसी भी विषय में बैचलर डिग्री प्राप्त होनी चाहिए। बैचलर डिग्री पाठ्यक्रम की अंतिम परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। ऐसे उम्मीदवारों को सिविल सेवा (मुख्य परीक्षा) का फॉर्म भरते समय बैचलर डिग्री प्राप्त होने का प्रमाण देना होगा।

2. भारतीय वन सेवा परीक्षा के लिए योग्यता
– किसी मान्यता प्राप्त संस्थान/यूनिवर्सिटी से एनिमल हस्बैंड्री एंड वेटरिनेरी साइंस, बॉटनी, केमिस्ट्री, जियोलॉजी, मैथमेटिक्स, फिजिक्स, स्टेटिस्टिक्स और जूलॉजी में से किसी एक विषय के साथ बैचलर डिग्री प्राप्त हो। या
– एग्रीकल्चर/ फॉरेस्ट्री में बैचलर डिग्री हो। या
– इंजीनियरिंग में बैचलर डिग्री हो। 

3. आयु सीमा
– न्यूनतम आयु – 21 साल । अधिकतम आयु 32 साल से कम हो। आयु की गणना 1 अगस्त 2022 से होगी। यानी आवेदक का जन्म 2 अगस्त 1990 से पहले और 1 अगस्त 2001 से बाद न हुआ हो।
– अधिकतम आयु सीमा में ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों की तीन वर्ष, एससी/ एसटी को पांच वर्ष और शारीरिक अशक्त श्रेणी के उम्मीदवारों को दस वर्ष की छूट प्राप्त है। 

4. आवेदन वापस लेने का मौका
सिविल सेवा परीक्षा के आवेदकों को आवेदन वापस लेने का अवसर भी मिलता है। आवेदन वापस लेने की सुविधा 1 मार्च 2022 से 7 मार्च 2022 के बीच रहेगी। अगर किसी उम्मीदवार को आवेदन के बाद लगता है कि वह तैयारी नहीं कर पाएगा तो वह इस सुविधा का लाभ उठाकर अपना अटेम्प्ट बेकार होने से बचा सकता है। आवेदन वापस लेने पर एप्लीकेशन फीस रिफंड नहीं की जाएगी। यूपीएससी ने आवेदन करने के बाद आवेदन वापस लेने के सुविधा 2019 में शुरू की थी।

5. सिविल सेवा प्रीलिम्स परीक्षा 5 जून 2022 को होगी। यूपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा देश के 77 शहरों में आयोजित होगी। पिछले साल लेह को भी इस लिस्ट में शामिल कर दिया गया था।

6. कैलेंडर के मुताबिक महत्वपूर्ण तारीखें
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2022 (प्रीलिम्स) का नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि – 2 फरवरी, 2022
आवेदन वापस लेने की तिथि – 1 मार्च 2022- 7 मार्च
आवेदन की अंतिम तिथि – 22 फरवरी, 2022
प्रीलिम्स परीक्षा की तिथि – 5 जून, 2022
मुख्य परीक्षा की तिथि – 16 सितंबर 2022

7. अवसरों की संख्या
परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए कुल अवसरों की संख्या अधिकतम 6 निर्धारित की गई है। हालांकि, ओबीसी उम्मीदवारों को 9 अवसर दिये जाएंगे और एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए अवसरों की संख्या की कोई सीमा नहीं रखी गई है।

8. चयन प्रक्रिया
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के सभी आवेदकों को सबसे पहले प्रीलिम्स एग्जाम में बैठना होता है। इसमें पास होने वाले उम्मीदवारों को मेन्स एग्जाम में बैठने के लिए बुलाया जाता है। मेन्स में जो पास होता है वह इंटरव्यू (पर्सनैलिटी टेस्ट) तक पहुंचता है। फाइनल मेरिट लिस्ट इंटरव्यू और मेन्स एग्जाम में प्रदर्शन के आधार पर बनती है। मेन्स एग्जाम 1750 मार्क्स और इंटरव्यू 275 मार्क्स का होता है।

9. आवेदन शुल्क
–     100 रुपये। शुल्क का भुगतान स्टेट बैंक की किसी भी शाखा में कैश या नेटबैंकिंग या मास्टर कार्ड/ डेबिट कार्ड के माध्यम से करना होगा।  भुगतान का विकल्प ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के दौरान प्राप्त होगा।
–     एससी, एसटी,  शारीरिक रूप से अशक्त और महिला उम्मीदवारों को कोई शुल्क नहीं देना है।

10. यूपीएससी सिविल सेवा के जरिए इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विसेज (आईएएस), भारतीय पुलिस सर्विसेज (आईपीएस) और भारतीय फॉरेन सर्विसेज (आईएफएस), रेलवे ग्रुप ए (इंडियन रेलवे अकाउंट्स सर्विस), इंडियन पोस्टल सर्विसेज, भारतीय डाक सेवा, इंडियन ट्रेड सर्विसेज सहित अन्य सेवाओं के लिए चयन किया जाता है।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96