Home PRIMARY KA MASTER NEWS यूपी पुलिस में जल्द होगी 41000 पदों पर भर्ती

यूपी पुलिस में जल्द होगी 41000 पदों पर भर्ती

by Manju Maurya

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड पुलिस विभाग में 41,443 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया इसी साल पूरी करने की तैयारी में है। इसमें से पुलिस सब इंस्पेक्टर एवं समकक्ष के 9534 पदों पर भर्ती की परीक्षा हो चुकी है। अन्य पदों के लिए अलग-अलग परीक्षाएं होंगी। बोर्ड ने अभ्यर्थियों से वेबसाइट देखते रहने को कहा है।

बोर्ड के अनुसार पुलिस सब इंस्पेक्टर एवं समकक्ष के 9534, कांस्टेबल के 26210, कार्यालय स्टाफ के 1329, पुलिस की रेडियो शाखा में विभिन्न स्तरों के 2430, कम्प्यूटर आपरेटर के 693, कम्प्यूटर प्रोग्रामर के तीन, लेखा लिपिक एवं गोपनीय सहायक के 243 तथा अग्निशमन विभाग में व फायरमैन के 172 पदों समेत समेत मृतक आश्रित कोटे के पदों को मिलाकर कुल 41,433 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। इसमें से सब इंस्पेक्टर एवं समकक्ष के 9534 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा समेत चयन की प्रक्रिया आगे बढ़ चुकी है, जबकि नागरिक पुलिस में कांस्टेबल के 26210 पदों को छोड़कर अन्य पदों के लिए आनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जा चुके हैं।

नागरिक पुलिस में कांस्टेबल के 26210 पदों को सीधी भर्ती से भरे जाने के लिए ओपेन टेंडर के माध्यम से निविदा आमंत्रित की जा चुकी है। इसकी तिथि पहले 22 फरवरी थी, जिसे अब बढ़ाकर 15 मार्च कर दिया गया है। टेंडर को अंतिम रूप दिए जाने के बाद आनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे। वर्ष 2017 से अब तक 1,44,194 पदों पर चयन किया जा चुका है। इसमें 91,088 पुलिस एवं पीएसी के कांस्टेबल शामिल हैं।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96