Home UP News बस्ती के असिस्टेंट सेल्स कमिश्नर गिरफ्तार, वसूली में आया नाम

बस्ती के असिस्टेंट सेल्स कमिश्नर गिरफ्तार, वसूली में आया नाम

by Manju Maurya

महाराष्ट्र से आई सीबीसीआईडी क्राइम ब्रांच की टीम ने मंगलवार को बस्ती के वाणिज्यकर कार्यालय में तैनात आसिस्टेंट सेल्स टैक्स कमिश्नर आशुतोष कुमार मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया। मुंबई में आंगड़िया व्यापारियों से कथित वसूली के आरोप में फरार आरोपी आईपीएस अधिकारी सौरभ त्रिपाठी से जुड़े एक मुकदमे में उनके रिश्तेदार असिस्टेंट कमिश्नर का नाम सामने आया है। पूछताछ के बाद टीम ट्रांजिट रिमांड पर महाराष्ट्र लेकर चली गई।

वाणिज्य कर विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर आशुतोष कुमार मिश्रा मुंबई क‌े आंगड़िया (कोरियर) एसोसिएशन से वसूली के मामले में फरार चल रहे महाराष्ट्र कैडर के 2010 बैच के निलंबित आईपीएस अधिकारी सौरभ त्रिपाठी के रिश्तेदार हैं। मंगलवार दोपहर बाद मुंबई की क्राइम ब्रांच की टीम ने मंगलवार को दोपहर बाद आशुतोष को उनके दफ्तर से गिरफ्तार कर लिया। मुंबई से आई टीम ने पहले प्रकरण की जानकारी एसपी आशीष श्रीवास्तव को दी।

इसके बाद सीओ सिटी आलोक प्रसाद व कोतवाली पुलिस को साथ लेकर वाणिज्यकर कार्यालय पहुंची। यहां विभागीय अधिकारी को मुंबई में दर्ज मुकदमे के संबंध में जानकारी देते हुए वाणिज्यकर अधिकारी आशुतोष कुमार मिश्रा की गिरफ्तारी की कार्रवाई पूरी की। टीम उन्हें पकड़कर पहले कोतवाली ले गई।

यहां बंद कमरे में काफी देर तक पूछताछ करने के बाद सीजेएम कोर्ट में ट्राजिन्ट रिमांड का प्रार्थना पत्र दिया। मंगलवार की शाम कोर्ट ने सुनवाई के बाद 08 अप्रैल 2022 को दोपहर दो बजे तक की रिमांड की मंजूरी दी। आदेश दिया कि रिमांड की अवधि पूरी होने के बाद आसिस्टेंट कमिश्नर आशुतोष को अतिरिक्त मुख्य दंडाधिकारी कोर्ट नंबर 37 मुंबई के समक्ष पेश किया जाए।

मुंबई क्राइम ब्रांच की सीआईयू यूनिट के इंस्पेक्टर अजीत ने बताया कि फरार आईपीएस सौरभ त्रिपाठी से जुड़े वसूली के एक मुकदमे में आशुतोष कुमार मिश्रा का नाम सामने आया है। आशुतोष, सौरभ के बहनोई हैं।

अंबेडकरनगर के रहने वाले हैं आशुतोष
मूलरूप से अंबेडकरनगर के इंद्रलोक कॉलोनी निवासी आशुतोष कुमार मिश्रा वर्तमान में वाणिज्य कर कार्यालय बस्ती में सचल दस्ता प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। करीब चार साल से बस्ती जिले में उनकी तैनाती है। बताया जा रहा है कि निलंबित आईपीएस अधिकारी सौरभ त्रिपाठी के वह बहनोई हैं। अवैध वसूली के आरोपों से घिरे आईपीएस सौरभ त्रिपाठी के खाते से लेन-देन के आधार पर मुंबई पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया है।

आईपीएस सौरभ त्रिपाठी पर आरोप
मुंबई में जोन-2 के पद पर तैनात रहे आईपीएस सौरभ कुमार त्रिपाठी पर आंगड़िया एसोसिएशन से 10 लाख रुपये प्रतिमाह वसूली का आरोप है। इस मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद 19 फरवरी 2022 से वह फरार चल रहे हैं। 22 मार्च को महाराष्ट्र सरकार ने उन्हें निलंबित कर दिया था।

एसपी आशीष श्रीवास्तव के अनुसार मुंबई से आई क्राइम ब्रांच की टीम ने वहां दर्ज मुकदमे के बारे में जानकारी दी है। इस संबंध में वाणिज्यकर विभाग के आसिस्टेंट सेल्स टैक्स कमिश्नर आशुतोष कुमार मिश्रा को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। ट्रांजिट रिमांड पर टीम अपने साथ मुंबई ले गई।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96