Home UP News सरकारी दफ्तरों में लंच के नाम पर घंटों गायब होने वाले को सीएम योगी ने चेताया, दिए कई महत्वपूर्ण निर्देश

सरकारी दफ्तरों में लंच के नाम पर घंटों गायब होने वाले को सीएम योगी ने चेताया, दिए कई महत्वपूर्ण निर्देश

by Manju Maurya

लखनऊ । भ्रष्टाचार के खिलाफ तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का चाबुक दूसरे कार्यकाल की शपथ लेते ही शुरू हो गया था और अब विधान परिषद चुनाव खत्म होते ही सरकारी कामकाज को भी रफ्तार देने के लिए भी योगी ने कमर कस ली है। जनता की परेशानी को समझते हुए उन्होंने सबसे पहले उन अधिकारियों और कर्मचारियों पर नकेल कसी है, जो दोपहर में ‘लंच’ के नाम पर दफ्तर से घंटों गायब रहते हैं। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कह दिया है कि भोजनावकाश आधा घंटे से अधिक का नहीं होना चाहिए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को लोकभवन में विभिन्न विभागों के कामकाज की समीक्षा की। इसमें कहा कि बेहतर कार्य संस्कृति के लिए सरकारी कार्यालयों में अनुशासन का माहौल बना रहना आवश्यक है। सभी अधिकारी और कर्मचारी समय से कार्यालय आएं। यह सुनिश्चित किया जाए कि भोजनावकाश आधा घंटे से अधिक न हो। भोजनावकाश पूरा होने के बाद सभी कार्मिक फिर से अपने कार्यस्थल पर समय से उपस्थित रहें।

यह निर्देश सीएम को इसलिए देना पड़ा है, क्योंकि अधिकांश कार्यालयों में दोपहर में लंच के समय अधिकारी-कर्मचारी गायब हो जाते हैं, जो कि एक-दो घंटे बाद ही लौटते हैं। तब तक अलग-अलग काम से आने वाले आमजन और फरियादी वहां बैठे प्रतीक्षा करते रहते हैं। इस ढुलमुल रवैये से विभागीय कामकाज भी प्रभावित होता है। शासन में प्रमुख पदों पर बैठे अधिकांश आइएएस अधिकारियों का भी यही हाल है।

इस व्यवस्था में सुधार के निर्देश के साथ ही योगी ने कहा है कि शुचिता और पारदर्शिता के लिए यह सुनिश्चित कराया जाए कि लोक निर्माण, ग्रामीण अभियंत्रण सेवा आदि विभागों में विभिन्न परियोजनाओं के लिए डीपीआर बनाने वाली संस्था संबंधित परियोजना की टेंडर प्रक्रिया में भाग नहीं ले। इसके लिए स्पष्ट व्यवस्था लागू कर दी जाए।

तय है आधे घंटे का समय : सरकारी कर्मियों के भोजनावकाश के लिए अलग-अलग कार्यालयों में व्यवस्था अनुसार समय तय किया गया है। जिला कार्यालयों में इसका समय एक से दो के बीच होता है। चूंकि यह विभाग जनता यानी फरियादियों से सीधे जुड़े होते हैं, इसलिए कुछ कर्मियों को एक से डेढ़ तो बाकी के लिए डेढ़ से दो बजे तक आधे-आधे घंटे का समय निर्धारित किया गया है। इसी तरह सचिवालय में डेढ़ से दो और दो से ढाई बजे तक लंच का समय रहता है। इसके बावजूद तमाम कार्मिक इससे अधिक समय तक कार्यालय से गायब रहते हैं, इसीलिए मुख्यमंत्री ने यह निर्देश दिया है। अब देखना होगा कि विभागाध्यक्ष इसका कितना पालन करा पाते हैं।

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के लोकार्पण की तैयारी : मुख्यमंत्री ने कहा है कि प्रदेश को जल्द ही बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का नया उपहार मिलने जा रहा है। इसके लोकार्पण कार्यक्रम के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली जाएं। निर्देशित किया कि गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के काम में भी तेजी लाई जाए।

सभी जिलों में होगा 75-75 तालाबों का पुनरोद्धार : आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में प्रदेश के सभी विकासखंडों में विशेष स्वास्थ्य मेलों का आयोजन करने के लिए सीएम ने कहा है। 18 से 23 अप्रैल के दौरान आयोजित किए जाने वाले इन मेलों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया जाएगा। इसके साथ ही निर्देश दिया है कि अमृत महोत्सव के तहत प्रदेश के सभी 75 जिलों में 75-75 तालाबों की खुदाई व पुनरोद्धार का काम कराया जाए। इससे भूमिगत जल संरक्षण बेहतर किया जा सकेगा। इसके लिए जल्द ही तालाब चिन्हित किए जाने हैं

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96