Thursday, May 2, 2024
Join WhatsApp Channel
Home PRIMARY KA MASTER NEWS डीएम ने एक साथ 21 शिक्षकों को किया निलंबित, औचक निरीक्षण में पाए गए थे अनुपस्थित

डीएम ने एक साथ 21 शिक्षकों को किया निलंबित, औचक निरीक्षण में पाए गए थे अनुपस्थित

by Manju Maurya

गोरखपुर। गोरखपुर के डीएम व‍िजय क‍िरण आनंद ने अपनी ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले माध्‍यम‍िक श‍िक्षकों पर बड़ी कार्रवाई की है। यह श‍िक्षक अध‍िकारियों के निरीक्षण में गायब पाए गए थे। डीएम के ही निर्देश पर अधिकारियों की टीम ने बीते द‍िनों स्‍कूलों का न‍िरीक्षण क‍िया था ज‍िसमें यह श‍िक्षक अनुपस्‍थ‍ित पाए गए थे। इसके बाद यह कार्रवाई की गई है।

यह है मामला

बीते द‍िनों डीएम ने अध‍िकारियों की टीम बनाकर स्‍कूलों में जांच के ल‍िए भेजा था। डीएम के निर्देश पर बीते 17 मई को अध‍िकारयिों की टीम ने 24 राजकीय व 117 अशासकीय सहायता प्राप्त समेत 141 माध्यमिक विद्यालयों का निरीक्षण क‍िया था। स्कूलों का निरीक्षण डीएम द्वारा नामित राजकीय विद्यालयों के प्रधानाचार्य व प्रवक्ताओं ने किया था। जिसमें न सिर्फ बच्चों की उपस्थिति में गिरावट देखने को मिली बल्कि 338 शिक्षक-कर्मचारी आकस्मिक अवकाश, 10 मातृत्व अवकाश, 14 मेडिकल अवकाश तथा 19 ईएल पर पाए गए।

प्रधानाचार्यों से स्‍पष्‍टीकरण भी मांगा गया

50 प्रतिशत से कम छात्र संख्या वाले स्कूलों के प्रधानाचार्यों से स्पष्टीकरण तलब किया है। निरीक्षण में एक साथ अवकाश पर मिले 402 शिक्षक-कर्मचारियों के मामले में प्रधानाचार्यों की बैठक बुलाने के निर्देश दिए हैं।

नामांकन के सापेक्ष 51.41 प्रतिशत मिली बच्चों की उपस्थिति

निरीक्षण के दौरान सभी 141 माध्यमिक विद्यालय में कक्षा छह से 12 तक नामांकित 99118 के सापेक्ष 50446 बच्चे अनुपस्थित मिले थे। स्कूलों में एक साथ 51.41 प्रतिशत बच्चों की अनुपस्थिति पर डीएम ने डीआइओएस को संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापकों से स्पष्टीकरण लेकर अवगत कराने के निर्देश दिए हैं।

निरीक्षण में अनुपस्थित मिले शिक्षकों के विरुद्ध निलंबन की संस्तुति की गई थी। जिन स्कूलों में 50 प्रतिशत से कम छात्र-छात्राओं की उपस्थिति मिली है वहां के प्रधानाचार्यों से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। डीएम के निर्देश पर एक साथ सभी स्कूलों में शिक्षकों-कर्मचारियों के अवकाश पर रहने के मामले में जल्द ही प्रधानाचार्यों की बैठक बुलाई जाएगी। – ज्ञानेंद्र प्रताप स‍िंह भदौरिया, डीआइओएस।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96