Home UP News Transfer : 619 न्यायिक अधिकारियों का हुआ स्थानांतरण , देखें पूरी लिस्ट

Transfer : 619 न्यायिक अधिकारियों का हुआ स्थानांतरण , देखें पूरी लिस्ट

by Manju Maurya

हाईकोर्ट प्रशासन ने प्रदेश के विभिन्न जिला न्यायालयों में कार्यरत न्यायिक अधिकारियों का बड़े पैमाने पर स्थानांतरण किया है। स्थानांतरित न्यायिक अधिकारियों में 285 एडीजे,121 सिविल जज सीनियर डिवीजन व 213 सिविल जज जूनियर डिवीजन शामिल हैं। सभी न्यायिक अधिकारियों को चार जुलाई तक वर्तमान तैनाती स्थान से अपना चार्ज सौंपने का निर्देश दिया गया है।

हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल आशीष गर्ग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार स्थानांतरित अपर जिला जजों में इलाहाबाद की ऋचा जोशी को प्रतापगढ़, मृदुल कुमार मिश्र को मेरठ, यास्मीन अकबर को मेरठ, मनीष कुमार को मुरादाबाद, रामकेश को बदायूं, नुसरत खान को मेरठ, वीरभद्र को एटा, मृदुला मिश्रा को गाजियाबाद, सुनीता सिंह नागौर को फतेहपुर व मुनव्वर जहां को मैनपुरी स्थानांतरित किया गया है। नई दिल्ली में तैनात अनिरुद्ध कुमार तिवारी, रामपुर के प्रदीप कुमार, हरदोई से रत्नेश कुमार श्रीवास्तव, मथुरा से मयूर जैन, इटावा से रामप्रताप सिंह राना और निर्भय प्रकाश को ललितपुर से इलाहाबाद भेजा गया है। इसी प्रकार कौशाम्बी से योगेश कुमार को बदायूं, वीना नारायण को मेरठ व दिनेश तिवारी को आगरा भेजा गया है जबकि बुलन्दशहर से रामप्रताप सिंह एवं कासगंज से राकेश कुमार को कौशाम्बी स्थानांतरित किया गया है। प्रतापगढ़ में तैनात अजय कुमार त्रिपाठी को कानपुर नगर, महेश कुमार को सहारनपुर व संतोष कुमार तिवारी को कानपुर नगर स्थानांतरित किया गया है और मथुरा में नियुक्त हर वृंद सिंह, मेरठ की स्नेहलता सिंह, हमीरपुर के गोबरी प्रसाद व अलीगढ़ से नंद प्रताप ओझा को प्रतापगढ़ भेजा गया है।

सिविल जज सीनियर डिवीजन स्तर के स्थानांतरित न्यायिक अधिकारियों में इलाहाबाद में तैनात निधि सिसौदिया को सहारनपुर, नम्रता सिंह को मैनपुरी, नीरज कुशवाहा को इटावा, श्रेया भार्गव को रायबरेली, तारकेश्वरी प्रसाद सिंह को सहारनपुर व प्रज्ञा सिंह को इटावा भेजा गया है जबकि मुरादाबाद के नीतिवन निगम, मथुरा की दीक्षा श्री, सिद्धार्थनगर के शैलेश कुमार मौर्य, शाहजहांपुर के दिनेश कुमार गौतम एवं हाथरस के डॉ लकी को इलाहाबाद स्थानांतरित किया गया है। कौशाम्बी के विनय कुमार को कासगंज और शाहजहांपुर में नियुक्त आभा पाल को कौशाम्बी भेजा गया है। प्रतापगढ़ की आकांक्षा मिश्रा को मेरठ व आजमगढ़ के अनुपम दुबे को प्रतापगढ़ स्थानांतरित किया गया है। इसी प्रकार सिविल जज जूनियर डिवीजन स्तर के स्थानांतरित न्यायिक अधिकारियों में इलाहाबाद में तैनात अमित कुमार सिंह को बदायूं, श्रीकांत गौरव को देवरिया, अमित कुमार वर्मा को शाहजहांपुर, आनंद कुमार को पीलीभीत, दिव्या सिंह को रायबरेली, शिवार्थ खरे को महोबा व स्वरांगी शुक्ला को शाहजहांपुर भेजा गया है। प्रतापगढ़ में नियुक्त शामली मित्तल को सहारनपुर, कीसा जहीर को लखनऊ व ललिता यादव को मिर्जापुर भेजा गया है जबकि मिर्जापुर की भावना भारतीय व मथुरा के सुमित कुमार प्रतापगढ़ स्थानांतरित किए गए हैं।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96