Home PRIMARY KA MASTER NEWS टीजीटी-पीजीटी भर्ती 2022 परीक्षा जल्द, तैयारियां हुईं तेज

टीजीटी-पीजीटी भर्ती 2022 परीक्षा जल्द, तैयारियां हुईं तेज

by Manju Maurya

प्रयागराज। प्रदेश के सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रशिक्षित स्नातक (टीजीटी) और प्रवक्ता (पीजीटी) 2022 भर्ती की परीक्षा जल्द होने की उम्मीद है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने टीजीटी के 624 और पीजीटी के 3539 कुल 4163 पदों पर भर्ती के लिए 16 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन मांगे थे। इन अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा के लिए जिला विद्यालय निरीक्षकों से केंद्रों की सूची मांगी गई है।

चयन बोर्ड की सचिव डॉ. अंजना गोयल ने सभी डीआईओएस को 29 जुलाई को पत्र लिखकर पांच अगस्त तक केंद्रों की सूची भेजने को कहा है। बोर्ड में सदस्यों के सभी दस पद रिक्त होने के कारण परीक्षा में थोड़ा समय लग सकता है। सूत्रों के अनुसार अक्टूबर और नवंबर में परीक्षा कराने की तैयारी है। उससे पहले केंद्रों के फाइनल करने और उसके अनुसार प्रश्नपत्र वगैरह छपवाने आदि की तैयारी हो रही है।

राजकीय और एडेड कॉलेजों में होगी परीक्षा: चयन बोर्ड ने इस बार भी राजकीय और एडेड कॉलेजों में ही टीजीटी-पीजीटी 2022 भर्ती के लिए परीक्षा कराने का निर्णय लिया है। वित्तविहीन स्कूलों को केंद्र नहीं बनाया जाएगा। परीक्षा प्रदेश के सभी 75 जिलों में होगी। चयन बोर्ड ने इससे पहले 30 जून को भी परीक्षा केंद्रों की सूची मांगी थी। लेकिन केवल नौ जिलों से ही सूचना मिल सकी थी।

एडेड कॉलेजों में शिक्षक भर्ती परीक्षा की तैयारी हुई शुरू

● चयन बोर्ड ने लिखित परीक्षा के लिए जिलों से मांगी केंद्रों की सूची

● टीजीटी के 3539 और पीजीटी के 624 पदों पर होगी भर्ती

अनुपस्थित एक अभ्यर्थी ने लगाया मेडिकल

प्रधानाचार्य भर्ती 2013 के लिए आवेदन करने वाले छह अभ्यर्थियों का साक्षात्कार हाईकोर्ट के आदेश पर 29 जुलाई को कराया गया था। साक्षात्कार से पहले चयन बोर्ड अध्यक्ष वीरेश कुमार ने सहमति पत्र ले लिया था। लेकिन अनुपस्थित रहे दो अभ्यर्थियों में से एक ने उस दिन का मेडिकल लगा दिया। ऐसे में उसे एक और मौका मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। इन छह अभ्यर्थियों के साक्षात्कार पूरे होने के साथ प्रधानाचार्यों के 632 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ हो जाएगा।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96