Home PRIMARY KA MASTER NEWS डाक विभाग की नई पहल: बिना नेट बैंकिंग के खाताधारक देख सकेंगे अपने खाते का विवरण, जानें आसान तरीका

डाक विभाग की नई पहल: बिना नेट बैंकिंग के खाताधारक देख सकेंगे अपने खाते का विवरण, जानें आसान तरीका

by Manju Maurya

डाक विभाग की ओर से अब खाताधारकों के लिए ई-पासबुक सेवा की शुरुआत की गई है। इसके तहत जहां खाताधारक डाकघर की लघु बचत योजनाओं में अपने खाते का बैलेंस जान सकेंगे वहीं सुकन्या समृद्धि योजना सहित अन्य खातों के मिनी स्टेटमेंट भी ऑनलाइन निःशुल्क प्राप्त कर सकेंगे।

वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्ट मास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव का कहना है कि मिनी स्टेटमेंट में अंतिम 10 लेन देन की पूरी जानकारी मिलेगी। खास बात यह है कि अब नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग का प्रयोग किए बिना ही खाता धारक अपने खाते की जानकारी भी प्राप्त कर सकेंगे।

वाराणसी परिक्षेत्र के 29.16 लाख खाताधारकों को मिलेगा लाभ
इस सेवा का लाभ लेने के लिए बस उनका खाते में मोबाइल नंबर लिंक होना चाहिए। इस सुविधा से वाराणसी परिक्षेत्र के 29.16 लाख खाताधारक लाभान्वित होंगे। जिसमें वाराणसी पूर्वी मंडल के 4.17 लाख, पश्चिमी मंडल के  7.84  लाख जबकि बलिया के 6.14 लाख, गाजीपुर के 4.09 लाख व जौनपुर के 6.92 खाताधारक शामिल हैं।
ई-पासबुक की प्रक्रिया

पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि ई-पासबुक की सुविधा के लिए डाक विभाग की वेबसाइट www.indiapost.gov.in या इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक की वेबसाइट www.ippbonline.com पर दिए गए ई-पासबुक लिंक पर क्लिक करना होगा अथवा यू.आर.एल. https://posbseva.ippbonline.com/indiapost/signin का प्रयोग कर सीधे ई-पासबुक की वेबसाइट तक पहुंचा जा सकता है।
लिंक खुलने के बाद खाताधारक को निर्दिष्ट कॉलम में पंजीकृत मोबाइल नंबर डालना होगा। कैप्चा दर्ज करके लॉगिन करते ही मोबाइल पर ओ.टी.पी आएगा। इसे दर्ज करने के बाद बचत योजना का चयन कर खाता संख्या दर्ज करनी होगी।
इसके बाद फिर मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी डालना होगा।  बैलेंस पूछताछ व मिनी स्टेटमेंट के विकल्प का चयन करते ही विवरण उपलब्ध हो जाएगा। मिनी स्टेटमेंट को पी.डी.एफ फॉर्मेट में डाउनलोड करने की सुविधा भी दी गई है।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96