Home PRIMARY KA MASTER NEWS शिक्षक विधायक चुनने में गुरुजी नहीं ले रहे रुचि

शिक्षक विधायक चुनने में गुरुजी नहीं ले रहे रुचि

by Manju Maurya

शिक्षक विधायक चुनने में गुरुजी नहीं ले रहे रुचि
आरोप-प्रत्यारोप भी जारी

आरोप है कि निर्वाचन आयोग इस चुनाव को गंभीरता से नहीं लेता है। मतदाता आवेदन पत्रों की ठीक ढंग से जांच भी नहीं की जाती। जिसके कारण इस चुनाव में बड़े पैमाने पर फर्जी वोटर बनाए जाते हैं। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई गुट के प्रदेश महामंत्री लालमणि द्विवेदी का आरोप है कि 2017 के चुनाव में भी हजारों की संख्या में फर्जी वोटर बनाए गए थे। जांच की मांग की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।

निर्वाचन कार्यालय में मतदाता फॉर्म

तहसील अब तक 2016 में

कुल मतदाता

सदर 1727 4770

सोरांव 1003 1134

फूलपुर 816 1533

हंडिया 653 1585

करछना 1187 555

मेजा 981 1125

बारा 505 1683

कोरांव 487 538

प्रयागराज वरिष्ठ संवाददाता। इलाहाबाद-झांसी शिक्षक खंड निर्वाचन में मतदाता बनने के लिए शिक्षक ही रुचि नहीं ले रहे हैं। शायद यही कारण है कि अब तक पिछले साल की तुलना में लगभग साढ़े पांच हजार कम आवेदन आए हैं। हालांकि अभी फॉर्म जमा हाने की आखिरी तारीख सात नवंबर है, ऐसे में फॉर्म जमा होने की उम्मीद है।

इलाहाबाद-झांसी खंड शिक्षक विधायक के चुनाव के लिए इस वक्त मतदाता सूची तैयार हो रही है। इससे पहले 2016 में मतदाता सूची तैयार हुई थी। उस वक्त जिले में कुल 12,923 मतदाता थे। जिसमें सर्वाधिक 4770 मतदाता सदर में थे। इस बार नए नियम के तहत पुराने और नए सभी मतदाताओं को नए सिरे से फॉर्म भरना होगा। निर्वाचन कार्यालय में अब तक कुल 7,359 फॉर्म जमा हुए हैं। शिक्षकों के फॉर्म कम आने से सभी परेशान हैं। हालांकि सभी को यह लगातार कहा जा रहा है कि आवेदन समय से जमा करें, जिससे परेशानी न हो।

करछना में बढ़ गए मतदाता करछना में पिछले चुनाव की तुलना में मतदाता बढ़ भी चुके हैं। यहां 2016 में तैयार वोटर लिस्ट में 555 मतदाता थे, जबकि इस बार अब तक कुल 1187 मतदाता हो चुके हैं, जो शुभ संकेत हैं और इस तहसील में शिक्षकों की जागरूकता का प्रमाण है।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96