Home PRIMARY KA MASTER NEWS इस वर्ष पुलिस में 40 हजार भर्तियां

इस वर्ष पुलिस में 40 हजार भर्तियां

by Manju Maurya

लखनऊ : युवाओं के लिए यह उत्साहित करने वाली खबर है। नए वर्ष में यूपी पुलिस में 40 हजार पढ़ें पर भर्तियां होंगी। उप्र पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड ने उपनिरीक्षक व सिपाही समेत अन्य पदों पर भर्ती प्रक्रिया आरंभ की है। लिपिक संवर्ग में उपनिरीक्षक व सहायक उपनिरीक्षक के 1157 पदों पर भर्ती का परिणाम घोषित कर दिया है। बोर्ड ने चयनित अभ्यर्थियों को नव वर्ष का उपहार दिया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर भर्ती बोर्ड विभिन्न स्तर के लगभग 40 हजार पढ़ें पर चयन की प्रक्रिया आरंभ की है। इनमें रेडियो शाखा के 2430 पदों के लिए जल्द लिखित परीक्षा होगी। इसके अलावा उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस के 829, कंप्यूटर आपरेटर के 693, आरक्षी नागरिक पुलिस के 26,210, फायरमैन के 1,007, आरक्षी पीएसी के 8,540 व जेल वार्डर के 1,582 पद समेत अन्य पढ़ें पर भर्ती के लिए अधियाचन बोर्ड को उपलब्ध कराए गए हैं, इनकी भर्ती की प्रक्रिया आरंभ की गई है। अधिकारियों के अनुसार लिपिक संवर्ग में कुल 1,329 पदों के लिए भर्ती की प्रक्रिया आरंभ की गई थी, जिसमें उपनिरीक्षक (गोपनीय ) के 295 पद, उपनिरीक्षक (गोपनीय) सतर्कता के 32 पद, सहायक उपनिरीक्षक (लिपिक) के 624 पद सहायक उपनिरीक्षक (लिपिक) सतर्कता के 20 पद व सहायक उपनिरीक्षक (लेखा) के 358 पद हैं। लिपिक संवर्ग में नए 545 पदों पर भर्ती प्रक्रिया आरंभ की गई है।

बोर्ड ने चयनित 1,157 अभ्यर्थियों का परिणाम नव वर्ष से एक दिन पूर्व शनिवार को घोषित कर दिया। उपयुक्त अभ्यर्थी न मिलने से 171 पद रिक्त रह गए। डीजी भर्ती बोर्ड आरके विश्वकर्मा के अनुसार 70 प्रतिशत अभ्यर्थी 26 वर्ष से कम आयु के हैं।

डीजी भर्ती बोर्ड के अनुसार लिपिक संवर्ग में हुई भर्ती में चुने गए 288 अभ्यर्थी बीएससी, 234 बीटेक व बीई तथा 372 बीकाम पास हैं। बीएड व बीबीए कर चुके एक एक तथा बीसीए कर चुके 105 अभ्यर्थी भी पुलिस का हिस्सा बने हैं। अभ्यर्थियों में 45 मध्य प्रदेश, पांच उत्तराखंड, तीन, दो बिहार, दो दिल्ली व एक झारखंड के निवासी हैं। मुरादाबाद मंडल के 137, लखनऊ मंडल के 131 व मेरठ मंडल के 102 अभ्यर्थी हैं।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96