Home PRIMARY KA MASTER NEWS NPS Rule Change : पेंशन के नियमों में हुआ बदलाव, जमा करने होंगे यह 4 दस्तावेज

NPS Rule Change : पेंशन के नियमों में हुआ बदलाव, जमा करने होंगे यह 4 दस्तावेज

by Manju Maurya

नई दिल्ली, । नेशनल पेंशन सिस्टम (National Pension System (NPS)) के आप सब्सक्राइबर है तो ये खबर आपके लिए जरूरी है। पेंशन फंड रेगुलटरी एंड डेवलपमेंट ऑथोरिटी (Pension Fund Regulatory and Development Authority (PFRDA)) ने कहा कि एनपीएस सब्सक्राइबर्स जो बाहर निकलना चाहते हैं और समय पर एन्युटी का भुगतान प्राप्त करना चाहते हैं। उन्हें एक अप्रैल, 2023 से कुछ दस्तावेजों को अपलोड करना अनिवार्य होगा।

बता दें, ये खबर ऐसे समय पर आई है जब आईआरडीएआई के सहयोग से पेंशन नियामक द्वारा एन्युटी खरीदने की प्रक्रिया को सरल बना दिया गया है, जिसमें एन्युटी सर्विस प्रोवाइडर्स (ASP) को एन्युटी प्रोसेसिंग के समय ग्राहकों द्वारा जमा किए गए एनपीएस निकासी फॉर्म का उपयोग करना आवश्यक है।

पीएफआरडीए ने 22 फरवरी, 2023 के एक सर्कुलर में कहा, “सब्सक्राइबर्स को एन्युटी के भुगतान का लाभ समय पर लेने के लिए 1 अप्रैल 2023 से दस्तावेजों को अपलोड करना अनिवार्य होगा।”

ये दस्तावेज करने होंगे जमा

सर्कुलर के अनुसार, सब्सक्राइबर और संबंधित नोडल अधिकारी,पीओपी और कॉर्पोरेट को यह सुनिश्चित करना होगा कि जरूरी चार दस्तावेज संबंधित सीआरए यूजर इंटरफेस पर अपलोड किए गए जाए। साथ ही जांचना होगा कि जो भी दस्तावेज अपलोड किए जाए, उनका प्रिंट क्लियर हो।

एनपीएस एक्जिट/निकासी फॉर्म
आईडी और एड्रेस प्रूफ
बैंक अकाउंट प्रूफ
PRAN कार्ड की कॉपी

NPS प्रोसेस में आएगी तेजी

पीएफआरडीए के मुताबिक, एन्युटी सर्विस प्रोवाइडर्स से एनपीएस से निकलने और एन्युटी खरीदने के लिए कॉमन प्रपोजल लंपसम और एन्युटी के प्रोसेसिंग की सुविधा प्रदान करता है। इससे एएसपी को एन्युटी पॉलिसी जारी करने में भी कम समय लगेगा।

एनपीएस नियमों के तहत, एन्युटी सर्विस प्रोवाइडर्स आईआरडीएआई द्वारा रेगुलेटिड जीवन बीमा कंपनियां हैं और यह एनपीएस सब्सक्राइबर्स को सर्विसेज देने के लिए पीएफआरडीए के साथ सूचीबद्ध हैं।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96