Home PRIMARY KA MASTER NEWS SSC : 36012 पदों पर होगी सीजीएल 2022 भर्ती

SSC : 36012 पदों पर होगी सीजीएल 2022 भर्ती

by Manju Maurya

36012 पदों पर होगी सीजीएल 2022 भर्ती

प्रयागराज, । कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (सीजीएल) 2022 भर्ती अब 36012 पदों पर होगी।

एसएससी की ओर से इसी साल फरवरी के पहले सप्ताह में संभावित पदों की संख्या 37409 जारी की गई थी लेकिन बुधवार को जारी रिक्तियों की अंतिम संख्या घटकर 36012 हो गई है। पूर्व की तुलना में अब 1397 पद कम हो गए हैं। एसएससी के इतिहास में पहले कभी सीजीएल में इतने अधिक पदों पर भर्ती नहीं हुई थी। इसकी टियर टू की परीक्षा दो से सात मार्च तक कराई जा चुकी है और सफल अभ्यर्थियों से पांच मई तक विकल्प मांगे गए हैं।

आमतौर पर सीजीएल में आठ से नौ हजार पदों पर चयन होता था। इससे पहले आयोग ने सितंबर 2022 में तकरीबन 20 हजार पदों पर भर्ती की संभावना जताई थी लेकिन केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों से 36012 रिक्त पदों की सूचना मिली है। इनमें 15403 पद अनारक्षित, 8341 ओबीसी, 5572 एससी, ईडब्ल्यूएस 3807 और एसटी के 2889 पद हैं। इसमें सर्वाधिक 19676 पद डाक विभाग में पोस्टल असिस्टेंट या सॉर्टिंग असिस्टेंट के हैं।

सीनियर एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट के 1376 पद घटाए प्रयागराज। रक्षा मंत्रालय के तहत मिलिटरी इंजीनियरिंग सर्विस में सीनियर एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट के पदों को आधा कर दिया गया है। पहले 2752 रिक्त पद सूचित किए गए थे जो अब 1376 बचे हैं। सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेस में टैक्स असिस्टेंट के 3122, भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) के अधीन कार्यालयों में ऑडिटर के 2295 और अकाउंटेंट के 1470 पदों पर भर्ती होगी। सीएजी के अधीन भारतीय लेखा एवं लेखा परीक्षक विभाग में असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर ग्रुप बी के 1260 पद हैं। सेंट्रल बोर्ड ऑफ इनडायरेक्ट टैक्सेस एंड कस्टम्स में इंस्पेक्टर सेंट्रल एक्साइज के 1113 पद हैं।

सीएचएसएल 2021 में 5998 को सफलता

प्रयागराज। कर्मचारी चयन आयोग ने कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (सीएचएसएल) एग्जाम 2021 का अंतिम परिणाम गुरुवार को घोषित कर दिया। कुल 6013 पदों के सापेक्ष 5998 अभ्यर्थियों के चयन की संस्तुति की गई है। चयनित और अचयनित अभ्यर्थियों के अंक जल्द ही आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे।

अगस्त से अक्तूबर तक एसएससी की 3 परीक्षाएं

एसएससी अगस्त से अक्तूबर तक तीन महत्वपूर्ण परीक्षा कराएगा। दो से 22 अगस्त तक सीएचएसएल 2023, एक से 29 सितंबर तक मल्टी टास्किंग स्टाफ (नॉन-टेक्निकल) और हवलदार 2023 और तीन से छह अक्टूबर तक दिल्ली पुलिस व सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेस में सब इंस्पेक्टर और सीआईएसएफ में असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर 2023 की परीक्षा होगी।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96