Home PRIMARY KA MASTER NEWS लखनऊ, बरेली समेत यूपी के कई जिलों में धारा 144 लागू, किरायेदार रखने से पहले होगा सत्यापन, कई और प्रतिबंध

लखनऊ, बरेली समेत यूपी के कई जिलों में धारा 144 लागू, किरायेदार रखने से पहले होगा सत्यापन, कई और प्रतिबंध

by Manju Maurya

यूपी के कई शहरों में धारा 144 लागू किया गया। नवम्बर और दिसम्बर माह में त्योहार, कार्यक्रम, प्रतियोगी परीक्षाएं और विभिन्न संगठनों के धरना-प्रदर्शन में काफी भीड़ होने की सम्भावना को देखते हुए लखनऊ शहर में एक नवम्बर से धारा 144 लागू कर दी गई है। जेसीपी कानून एवं व्यवस्था उपेन्द्र कुमार अग्रवाल ने इस सम्बन्ध में आदेश जारी करते हुए इसे 31 दिसम्बर तक लागू रखने को कहा है। वहीं बरेली, हरदोई, गोंडा समेत कई अन्य जिलों में भी प्रतिबंध लागू रहेगा। 

जेसीपी ने बताया कि पूर्व अनुमति के बिना आयोजन करने पर रोक रहेगी। धार्मिक, सांस्कृतिक और राजनैतिक कार्यक्रम के लिए संबंधित अधिकारियों से अनुमति प्राप्त करनी होगी। इसके साथ ही कई अन्य तरह के प्रतिबन्ध रहेंगे। जेसीपी ने यह भी बताया कि मकान मालिक किरायेदार रखने से पहले उनका सत्यापन करायेंगे। इसके अलावा होम डिलीवरी करने वाली संस्थाओं व प्रतिष्ठानों को भी अपने कर्मचारियों का चरित्र सत्यापन कराना जरूरी होगा। हाई सिक्योरिटी जोन व महत्वपूर्ण कार्यालयों के पास बिना अनुमति के ड्रोन से शूटिंग करने पर रोक रहेगी।

बरेली में भी प्रतिबंध लागू 

त्योहारी सीजन चल रहा है। दिवाली-धनतेरस के साथ गुरुनानक जयंती, कार्तिक पूर्णिमा और क्रिसमस डे पर कार्यक्रम आयोजित होंगे। कई प्रतियोगी परीक्षाएं भी होंगी। त्योहारी सीजन में खुराफाती शांति व्यवस्था को बिगाड़ सकते हैं। डीएम रविंद्र कुमार ने लॉ एंड ऑर्डर बनाए रखने के लिए धारा-144 लागू कर दी। सार्वजनिक स्थानों पर पांच से अधिक लोगों के एक साथ एकत्र होने पर पाबंदी लगा दी गई है। घरों की छतों पर ईंट-पत्थर के टुकड़े के साथ तेजाब और किसी तरह का विस्फोटक एकत्र करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। लाउड स्पीकर के बगैर अनुमति इस्तेमाल पर पाबंदी लगा दी गई है। 25 दिसंबर तक सार्वजनिक स्थानों पर हथियारों को लेकर चलने पर प्रतिबंध लागू किया गया है। धारा-144 के उल्लंघन पर धारा 188 के तहत कार्रवाई की जाएगी।

हरदोई में 30 नवम्बर तक जिले में धारा 144 लागू 

अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह ने कहा है कि जनपद में माह अक्टूबर मे दुर्गा पूजा, दशहरा तथा माह नवम्बर मे दीपावली, गोवर्धन पूजा, भैया दूज, छट पूजा एवं कार्तिक पूर्णिमा का स्नान का पर्व हिन्दू श्रद्वालुओं के साथ मनाया जाना है। 28 व 29 अक्टूबर 2023 को उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा का आयोजन प्रस्तावित है। समय-समय पर किसान संगठनों द्वारा धरना प्रदर्शन किये जाते रहते हैं। इसलिए 30 नवम्बर तक जिले में धारा 144 लागू रहेगी।

गोंडा में 7 दिसंबर तक प्रतिबंध

गोंडा जिले में आगामी त्योहारों और परीक्षाओं को लेकर जिला प्रशासन ने धारा 144 लागू कर दी है। इसमें बिना पूर्व अनुमति के सभी प्रकार के जुलूस, धरना, प्रदर्शन पर पाबंदी लगा दी गई है। एडीएम सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि धारा 144 आगामी 7 दिसंबर 2023 तक लागू रहेगी। इस दौरान किसी भी व्यक्ति संस्था व संगठन द्वारा सांप्रदायिक सद्भाव और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास नहीं किया जाएगा।

भदोही में भी प्रतिबंध

दीपावली, गोवर्धन पूजा, भौया दूज व कार्तिक पूर्णिमा त्योहार को देखते हुए पांच अक्टूबर धारा 144 प्रभावी कर दी गई है। जिलाधिकारी गौरांग राठी द्वारा जारी आदेश में बताया गया कि धारा 144 का उलंघन करने वालों पर कार्रवाई होगी। कोई भी व्यक्ति ईंट-पत्थर, तलवार, भाला, भुजाली, लाठी व पांच सूी से अधिक फल काटने वाला चाकू व धारदार हथियार लेकर नहीं निकलेगा। किसी तरह का प्रदर्शन करना धारा 144 का उलंघन माना जाएगा। 

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96