Home UP News  50 हजार किसानों को सोलर पंप देंगे: योगी

 50 हजार किसानों को सोलर पंप देंगे: योगी

by Manju Maurya

  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अगले दो साल में 50 हजार किसानों को सोलर पंप देंगे। इससे डीजल पंप से मुक्ति मिलेगी। किसानों को खेतों में पानी लगाने में आसानी होगी। साथ ही आगरा में आलू शोध केंद्र बनने जा रहा है। इससे आलू किसानों को मदद मिलेगी।

मुख्यमंत्री योगी सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस पर आगरा स्थित उनके पैतृक गांव बटेश्वर में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने 148 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया। समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन सरकार से उत्तर प्रदेश में विकास हुआ है। जिस वक्त हमने बागडोर संभाली थी तब यूपी की अर्थव्यवस्था देश में छठवें स्थान पर थी, अब उत्तर प्रदेश देश में दूसरे स्थान पर है। आज प्रदेश में सुशासन है। विकास के साथ गांवों की कनेक्टिविटी बढ़ी है, हवाई सेवा शुरू हो रहीं हैं। वर्ष 2017 में देश के पर्यटन में यूपी तीसरे स्थान पर था, आज कोई आसपास नहीं है। करीब बीस मिनट के संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि देश को अस्थिर सरकारों ने नुकसान पहुंचाया। स्थिर सरकारों की उपयोगिता पूर्व प्रधानमंत्री अटलजी ने समझाई। उन्होंने कहा, पड़ोसी देश पाकिस्तान में अस्थिरता के कारण रोटी के लाले पड़े हैं जबकि हमारे प्रधानमंत्री मोदी पिछले साढ़े तीन साल से मुफ्त अनाज बांट रहे हैं। अटलजी ने मूल्यों, आदर्शों और प्रतिबद्धता से जनता की सेवा करना बताया। देश में विकास के बड़े कार्यक्रमों को लागू किया। सीएम ने कहा कि पहले बेटियां स्कूल नहीं जा पाती थीं, किसान खेत पर नहीं जा पाते थे। विकास के पैसे का बंदर-बाट होता था। भगवान शिव के आशीर्वाद से यूपी की अर्थव्यवस्था को देश में नंबर एक करेंगे।

आगरा-मथुरा के बीच हेलीकॉप्टर सेवा शुरू मुख्यमंत्री ने आगरा-मथुरा के बीच हेलीकॉप्टर सुविधा का शुभारंभ भी किया। अब पर्यटक हवाई यात्रा कर ब्रज दर्शन कर सकेंगे। उधर गोवर्धन में पर्यटन मंत्री ठा. जयवीर सिंह ने बताया कि ये हेलीकॉप्टर सेवा गोवर्धन, मथुरा वृंदावन, आगरा के बीच रहेगी। 8 सीटर हेलीकॉप्टर से गिरिराज परिक्रमा भी की जा सकेगी। इसके लिए प्रति श्रद्धालु 4000 रुपये किराया निर्धारित किया गया है।

कल चार घंटे शहर में रहेंगे मुख्यमंत्री

प्रयागराज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 27 दिसंबर को प्रयागराज आएंगे। दोपहर 1225 बजे हेलीकॉप्टर से पुलिस लाइन आएंगे। दोपहर एक बजे संगम नोज पहुंचेंगे। यहां किला घाट, अक्षयवट के निर्माण कार्य को देखेंगे। 208 बजे नागवासुकि मंदिर के पास के काम और रिवर फ्रंट टाइप घाट का निरीक्षण करेंगे। दोपहर 225 बजे से मेला कार्यालय में बैठक करेंगे। दोपहर 350 बजे यहां से सूबेदारगंज आरओबी और एयरपोर्ट का निरीक्षण करेंगे। शाम 425 बजे रवाना हो जाएंगे

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96