Home PRIMARY KA MASTER NEWS UP BOARD : मार्कशीट खो गई या कराना है करेक्शन, घर बैठे सॉल्यूशन, 15 दिन में स्टूडेंट्स की हर प्राब्लम साल्व करेगा यूपी बोर्ड का समाधान पोर्टल

UP BOARD : मार्कशीट खो गई या कराना है करेक्शन, घर बैठे सॉल्यूशन, 15 दिन में स्टूडेंट्स की हर प्राब्लम साल्व करेगा यूपी बोर्ड का समाधान पोर्टल

by Manju Maurya

मार्कशीट खो गई है, नाम करेक्शन कराना है या डेट ऑफ बर्थ सही नहीं है, अब क्या करें कहां जाएं और किससे कहें… ऐसे कई सवाल यूपी बोर्ड पास आउट होने वाले कई स्टूडेंट्स को फेस करने पड़ते हैं. फिर उन्हें करेक्शन के लिए या नई मार्कशीट लेने के लिए इलाहाबाद यूपी बोर्ड ऑफिस के चक्कर काटने पड़ते हैं, लेकिन अब यूपी बोर्ड ने स्टूडेंट्स की प्राब्लम्स को साल्व करने के लिए समाधान पोर्टल लॉन्च किया है. ऐसे में यूपी के साथ ही यूपी बोर्ड से एफिलिएटेड स्कूलों के वर्तमान और एक्स स्टूडेंट्स इसका सीधा बेनिफिट मिलेगा. इसकी खासियत यह है कि इसमें प्राब्लम साल्विंग के लिए 15 दिन का समय फिक्स है. स्टूडेंट्स आवेदन के बाद आवेदन संख्या और नंबर मिल जाएगा, जिससे स्टूडेंट स्टेटस भी देख सकते हैं.

नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर

यूपी बोर्ड से जुड़ी किसी भी प्राब्लम के साल्यूशन के लिए स्टूडेंट्स को फिलहाल आफिसों में जाना पड़ता था. संबंधित व्यक्ति के सीट पर न मिलने उसे चक्कर काटने पड़ते थे. अब इस पोर्टल के लांच होने के बाद चक्कर लगाने का झंझट नहीं रहेगा वहीं, यूपी बोर्ड प्रयागराज या रीजनल आफिसेज में भी नहीं जाना पड़ेगा.

अभी तक ऐसे होता था सॉल्यूशन

मार्कशीट या सर्टिफिकेट की डुप्लीकेट कॉपी, करेक्शन आदि के लिए स्टूडेंट को डीआईओएस आफिस के अलावा रीनजल आफिस या प्रयागराज स्थित हेड क्वार्टर में जाकर चक्कर लगाने पड़ते थे. कैंडीडेट्स ज्यादा होने के चलते करेक्शन आदि के मामले भी ज्यादा होते हैं ऐसे में एक आफिस में एक बार में साल्यूशन न मिलने पर बार बार जाने में कठिनाई होती थी और समय पर काम भी नहीं हो पाता था. प्रयागराज, वाराणसी, मेरठ, बरेली और गोरखपुर में बोर्ड के रीजनल आफिस हैं

समाधान न होने पर तय होगी जिम्मेदारी

इस पोर्टल में प्राब्लम के समाधान के लिए 15 दिन का समय फिक्स कर दिया गया है. प्राब्लम को रजिस्टर कराते ही आपको एक केस नंबर एलाट किया जाएगा, जिसको ट्रैक करते हुए आप अपनी कंप्लेंट की कंडीशन को देख सकते हैं. 15 दिन में प्राब्लम का साल्यूशन न मिलने पर संबंधित अफसर की जिम्मेदारी तय की जाएगी.

इन प्रॉब्लम्स का मिलेगा साल्यूशन

मार्कशीट या सर्टिफिकेट की डुप्लीकेट कॉपी जारी कराना, संशोधित सर्टिफिकेट की डुप्लीकेट कॉपी जारी कराना, कैंसिल या रोके गए रिजल्ट को ठीक कराना, इनकंपलीट या इनकरेक्ट रिजल्ट को करेक्ट कराना, माइग्रेशन सर्टिफिकेट और बेरिफिकेशन आदि का समाधान पोर्टल पर साल्यूशन मिलेगा.

पोर्टल पर ऐसे रजिस्टर करें प्राब्लम

समाधान पोर्टल में प्राब्लम रजिस्टर करने के लिए आपको https://samadhan.upmsp.edu.in/ पोर्टल में जाकर आनलाइन पंजीकरण पर क्लिक करके ईमेल और मोबाइल नंबर के जरिए ओटीपी डालकर रजिस्ट्रेशन कराना होगा. उसके बाद लॉगइन कॉलम में जाकर आपको प्राब्लम रजिस्टर करानी होगी. किस प्राब्लम के लिए किन डाक्यूमेंट और फार्मेल्टीज की जरुरत है, उसकी जानकारी भी पोर्टल पर है. स्टेटस जानने के लिए एक अलग कॉलम दिया हुआ है.

माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा घर बैठे इन 13 सेवाओं का ऑनलाइन समाधान देने का कार्य शुरू

प्रयागराज :  द्वारा 13 सेवाओं का ऑनलाइन समाधान देने का कार्य शुरू किया गया। इसमें सबसे महत्वपूर्ण है, विभिन्न संस्थाओं से भेजे गए वेरीफिकेशन। नौकरी पाने के बाद अपने शैक्षिक प्रमाण पत्रों का वेरिफिकेशन कराना भी एक जटिल प्रक्रिया होती है।

हाईटेक हुआ यूपी बोर्ड, छात्रों की समस्याएं सुलझाने के लिए ‘समाधान’ पोर्टल लॉन्च

यूपी बोर्ड के ‘समाधान’ पोर्टल का शुभारंभ,  पोर्टल पर 15 दिन में मिलेगा समाधान, जाने पोर्टल के जरिए मिलने वाली सेवाओं के बारे में 

प्रयागराज : यूपी बोर्ड ने आनलाइन व्यवस्था के दौर में नई और बड़ी पहल की है। इससे अंकपत्र, प्रमाणपत्र में मामूली त्रुटि संशोधन या खो जाने पर द्वितीय प्रति बनवाने सहित कई और समस्याओं के समाधान के लिए बोर्ड मुख्यालय या क्षेत्रीय कार्यालयों के चक्कर लगाना अब बीते दौर की बात हो जाएगी। सभी कार्य निस्तारण व्यवस्था आनलाइन करने के लिए बोर्ड सचिव दिब्यकांत शुक्ल ने मुख्यालय में शनिवार को ‘समाधान’ पोर्टल का शुभारंभ किया। 

पोर्टल पर छात्र-छात्राएं आनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी करेंगे। उसके बाद 15 दिन में समाधान हो जाएगा और संबंधित दस्तावेज उनके विद्यालय में भेज दिए जाएंगे। छात्र-छात्राओं की समस्याओं/जिज्ञासाओं के समाधान के लिए बोर्ड मुख्यालय में ‘समाधान’ कंट्रोलरूम भी स्थापित किया जा रहा है। इसमें दो टोल फ्री नंबर 1800- 180-5310 तथा 1800-180-5312 पर छात्र/छात्राओं

/अभिभावकों से प्राप्त शिकायतों का समाधान यहां नियुक्त विशेष कर्मी केस नंबर के साथ पंजीकृत करके कराएंगे।

पोर्टल पर मिलेंगी ये सेवाएं: 

मूल प्रमाणपत्र तथा अंकपत्र जारी करना

प्रमाणपत्र व अंकपत्र की द्वितीय प्रति जारी करना

संशोधित प्रमाणपत्र एवं अंकपत्र जारी करना

निरस्त तथा रोके गए परीक्षाफल का निराकरण

अपूर्ण अथवा त्रुटिपूर्ण परीक्षाफल का संशोधन

बोर्ड की वेबसाइट पर 2003 से वर्तमान वर्ष की परीक्षा से संबंधित डाटा अपडेट करना माइग्रेशन प्रमाणपत्र जारी करना।

समाधान के अन्तर्गत प्रदान की जाने वाली सेवाओं सम्बन्धित जानकारी :1. समाधान के अन्तर्गत विभिन्न सेवाओं के उपयोग से सम्बन्धित विस्तृत जानकारी एवं निर्देश (User Manual) हेतु     यहाँ क्लिक करें

2. समाधान के अन्तर्गत विभिन्न सेवा के उपयोग के लिए नये पंजीकरण हेतु     यहाँ क्लिक करें

3. समाधान के अन्तर्गत विभिन्न सेवाओं से सम्बन्धित कार्यवाही की स्थिति की जानकारी हेतु     यहाँ क्लिक करें

4. समाधान के अन्तर्गत दी जाने वाली सेवाओं के सम्बन्ध में सामान्य रूप से पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)     यहाँ क्लिक करें

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96