Home PRIMARY KA MASTER शिक्षण संकुल मार्च : माह मार्च, 2024 में आयोजित की जाने वाली शिक्षक संकुल बैठक का एजेण्डा एवं Monthly Tasks के संबंध में।

शिक्षण संकुल मार्च : माह मार्च, 2024 में आयोजित की जाने वाली शिक्षक संकुल बैठक का एजेण्डा एवं Monthly Tasks के संबंध में।

by Manju Maurya

माह मार्च, 2024 में आयोजित की जाने वाली शिक्षक संकुल बैठक का एजेण्डा एवं Monthly Tasks के संबंध

आप अवगत हैं कि शासनादेश संख्या-123/68-5-2020 दिनांक 17 मार्च, 2020 एवं शासनादेश संख्या-566/68-5-2020 दिनांक 23 जून, 2020 के माध्यम से जनपदों में न्याय पंचायत स्तर पर शिक्षक संकुल गठन के निर्देश दिये गये हैं। बेस्ट प्रेक्टिसेज को साझा किये जाने, निपुण लक्ष्य की समयबद्ध प्राप्ति हेतु विचार-विमर्श एवं आगामी रणनीति विकसित किये जाने तथा अकादमिक बिन्दुओं पर प्रत्येक माह एजेण्डा आधारित शिक्षक संकुल बैठकों के आयोजन के संबंध में सुसंगत निर्देश प्रेषित किये गये हैं।

अग्रेतर अवगत कराना है कि राज्य परियोजना कार्यालय के पत्रांक-गुण०वि०/ टी०एल०एम०-शिक्षक संकुल/14149/2023-24 दिनांक 28 फरवरी, 2024 के माध्यम से प्रभावी कक्षा शिक्षण हेतु प्रति सी०आर०सी० रू0 15,000/- अर्थात् प्रत्येक शिक्षक संकुल के उपयोगार्थ टी०एल०एम० निर्माण हेतु रू० 3000/- की दर से बजट एवं दिशा निर्देश प्रेषित किये गये हैं। इसके अतिरिक्त राज्य परियोजना कार्यालय के पत्रांक-गुण०वि० / एन०पी०आर०सी० बजट /14318/2023-24 दिनांक 01 मार्च, 2024 के माध्यम से न्याय पंचायत स्तर पर गठित शिक्षक संकुल द्वारा शिक्षकों की नियमित बैठक के आयोजन हेतु निर्देश एवं रू0 250/- प्रति शिक्षक संकुल की दर से संकुल के कुल 05 विद्यालयों की विद्यालय प्रबन्ध समिति के खातों में धनराशि का प्रेषण किया गया है। अतः निर्देशित किया जाता है कि माह मार्च, 2024 में शिक्षक संकुल बैठकों का आयोजन निम्नांकित निर्देशों के अनुसार कराया जाना सुनिश्चित करें :-

  1. माह मार्च, 2024 में शिक्षक संकुल बैठकों का आयोजन दिनांक 19 मार्च, 2024 को अपराह्न 3-5 बजे के मध्य संलग्न एजेण्डा बिन्दुओं के अनुसार सुनिश्चित किया जाये।
  2. संकुल स्तरीय मासिक बैठक से 02 दिवस पूर्व शिक्षक संकुल द्वारा एजेण्डा बिन्दुओं का परस्पर विभाजन कर यथावश्यक तैयारी की जाये, जिससे कि सत्रों का प्रभावी संचालन सुनिश्चित किया जा सके।
  3. राज्य परियोजना कार्यालय के पत्रांक-गुण०वि०/मं० जनपद स्त०अनु०/14226/2023-24 दिनांक 29 फरवरी, 2024 द्वारा निर्गत KPIs के क्रम में प्राचार्य डायट, खण्ड शिक्षा अधिकारी एवं ए०आर०पी० द्वारा संकुल बैठकों में प्रतिभागिता सुनिश्चित की जाये।
  4. संकुल बैठक सम्पन्न होने के उपरान्त समस्त शिक्षक संकुल द्वारा प्रेरणा ऐप पर दिये गये डी०सी०एफ० पर बैठक आयोजन सम्बन्धी सूचना अवश्य भरी जाये।

माह मार्च, 2024 में समस्त शिक्षक संकुल द्वारा निम्नलिखित Monthly Task पूर्ण किया जाना है:-

  1. ✓ गुणवत्तापूर्ण शिक्षक संकुल बैठक सुनिश्चित करने हेतु 05 प्वाइंट टूलकिट (संलग्न) का उपयोग किया जाये।
  2. ✓ समस्त शिक्षकों को निपुण लक्ष्य ऐप के माध्यम से प्रत्येक बच्चे का आकलन माह में एक बार करने एवं निपुण संवाद के प्रयोग के लिये प्रोत्साहित किया जाये।
  3. ✓ शिक्षकों को दीक्षा एवं यू-ट्यूब के माध्यम से साझा किए जा रहे शिक्षक प्रशिक्षण वीडियो का अवलोकन, अध्ययन तथा यथावश्यकतानुसार शिक्षण में उपयोग करने हेतु प्रोत्साहित किया जाये।
  4. ✓ समस्त शिक्षक संकुल द्वारा छात्र उपस्थिति में उत्तरोत्तर वृद्धि हेतु डोर-टू-डोर अभियान एवं अन्य सकारात्मक पहल की जाये। डोर-टू-डोर अभियान के दौरान शिक्षक संकुल ऐसे अभिभावकों के घर जायें, जिनके बच्चे नियमित रूप से विद्यालय नहीं आ रहे हैं। शिक्षक संकुल द्वारा ऐसे अभिभावकों को अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने के लिये अभिप्रेरित एवं प्रोत्साहित किया जाये।
  5. उत्कृष्ट शिक्षक संकुल बैठकों एवं टी०एल०एम० के सम्बन्ध में बेस्ट प्रैक्टिसेज, फोटोग्राफ्स एवं वीडियो राज्य परियोजना कार्यालय को दिनांक 31 मार्च, 2024 तक अवश्य साझा किये जायें।
  6. उपर्युक्तानुसार निर्देशित किया जाता है कि अपने जनपद के समस्त शिक्षक संकुल को प्रभावी प्रदर्शन करने एवं संलग्न एजेण्डा (सुझावात्मक) के अनुसार बैठकें आयोजित करने हेतु अपने स्तर से निर्देशित करने का कष्ट करें।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96