Home PRIMARY KA MASTER NEWS बिना इंटरनेट खिलौना बने विद्यालयों में दिए गए टैबलेट

बिना इंटरनेट खिलौना बने विद्यालयों में दिए गए टैबलेट

by Manju Maurya

महराजगंज जिले के 1695 परिषदीय विद्यालयों में बच्चों की आनलाइन उपस्थिति दर्ज करने के लिए दिए गए टैबलेट बिना इंटरनेट खिलौना बनकर रह गए हैं। शासन का निर्देश हैं, कि विद्यालयों में शिक्षक अपना निजी सिमकार्ड और ईमेल का प्रयोग कर इसका संचालन करें, लेकिन शिक्षक इसे निजता का हनन बताते हुए आंदोलनरत हैं। स्थिति यह है, कि नए शिक्षा सत्र के 15 दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक जिले में विद्यालयों के डिजिटल रजिस्टर नहीं भरे जा रहे हैं।

शिक्षा सत्र 2023-24 में जिले के समस्त विद्यालयों में शिक्षक उपस्थिति रजिस्टर, छात्र उपस्थिति रजिस्टर और मध्यान्ह भोजन रजिस्टर को आनलाइन करने के उद्देश्य को लेकर जिला बेसिक शिक्षा विभाग ने जिले में

2737 टैबलेट वितरित किए थे। योजना थी, कि इस टैबलेट से छात्रों की आनलाइन हाजिरी भरी जाएगी। योजना का उद्देश्य था, कि इस आधुनिक तकनीकी से विद्यालयों में शिक्षकों के अलावा छात्रों की

उपस्थिति का भी सही आंकड़ा सामने आएगा। साथ ही मध्यान्ह भोजन में उपस्थिति को लेकर आए दिन होने वाली शिकायतों पर भी रोक लगेगी। लेकिन शिक्षकों के विरोध के चलते जिले में आनलाइन हाजिरी नहीं लग

पा रही है। स्थिति यह है, कि नौतनवा में एक प्रतिशत को छोड़कर जिले के अन्य 11 विकास क्षेत्रों में किसी भी अ शिक्षक ने इसे नहीं अपनाया।

टैबलेट में निजी सिम के प्रयोग के लिए विभाग बाध्य नहीं कर सकता। शिक्षक डिजिटलीकरण के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन विभाग उन्हे सीयूजी नंबर उपलब्ध कराए। जब तक ऐसा नहीं होगा संगठन इसका विरोध करेगा।

डा. त्रिभुवन नारायण गोपाल, जिलाध्यक्ष पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ

सरकारी टैबलेट में निजी सिम के प्रयोग का आदेश हमारी निजता का उल्लघंन है। शिक्षक अपना सिम और आईडी क्यों दें, अगर कोई साइबर ठगी हो जाए तो विभाग जिम्मेदारी लेगा? संगठन ऐसे आदेश का विरोध करता है।

केशव मणि त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ

विद्यालयों में आनलाइन हाजिरी भरवाने को लेकर लगातार निर्देश दिए जा रहे हैं। खंड शिक्षा अधिकारियों को भी इसके लिए निर्देश दिए गए हैं। अगर जल्द ही आदेश का पालन नहीं किया गया है, तो संबंधित के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

श्रवण कुमार गुप्ता, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, महराजगंज

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96