Home PRIMARY KA MASTER NEWS ELECTION COMMISSION : दरकने लगा ईवीएम पर से भरोसा

ELECTION COMMISSION : दरकने लगा ईवीएम पर से भरोसा

by Manju Maurya

अगर यह खबर सही है कि केरल में मॉक ड्रिल में एक खास पार्टी को गलत वोट गए, तो यह बहुत गंभीर मामला है और चुनाव आयोग इस बात को नजरअंदाज नहीं कर सकता। लोकतंत्र में एक-एक वोट की पवित्रता है। अटल सरकार एक वोट से गिर गई थी। हाल में हिमाचल से राज्यसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के दोनों प्रत्याशियों को बराबर वोट पडे़, तब कैसे नतीजा निकाला गया, यह भी पूरे देश ने देखा। इसलिए ईवीएम के खिलाफ कही जा रही तमाम बातें सही लगती हैं। देश में दर्जनों विधायक, सांसद हजार वोटों से भी कम के अंतर से जीतते रहे हैं। ऐसे में, यदि ईवीएम में वोट इधर से उधर जाने लगे, तब तो हमारा लोकतंत्र मखौल बनकर रह जाएगा! इसलिए वीवीपैट की पूरी गिनती बहुत आवश्यक है।

मौजूदा चुनाव आयोग वीवीपैट की गिनती और मिलान को लेकर अजीबोगरीब मुद्रा अपनाता रहा है। अव्वल तो इस मसले पर जब विपक्षी दलों के प्रतिनिधियों ने उससे वक्त मांगा, तो उसने उन्हें समय नहीं दिया। वीवीपैट की सौ फीसदी गिनती पर पहले उसने कहा कि इससे मतगणना में ज्यादा वक्त लगेगा, बाद में उसने कहा कि इससे वोटर की गोपनीयता भंग होगी, फिर दलील आई कि वीवीपैट की व्यवस्था इस हिसाब से तैयार ही नहीं की गई है, फिर एक तर्क कागज की गुणवत्ता को लेकर सुनने को मिला। यही नहीं, चुनाव कार्यक्रमों की घोषणा करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ने विपक्षी दलों पर शेरो-शायरी के जरिये जिस तरह से तंज कसा और अब केरल से आई खबरों से साफ लगता है कि दाल में कुछ न कुछ काला जरूर है।

आखिर क्या वजह है कि जब पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त कह रहे हैं कि वीवीपैट की गिनती करने में बमुश्किल एक दिन अधिक लगेगा, तब वर्तमान चुनाव आयोग आनाकानी कर रहा है? एक तरफ वह सुरक्षित व स्वतंत्र वोटिंग सुनिश्चित करने के नाम पर सात चरणों में मतदान करा रहा है। छोटे-छोटे प्रदेशों में कई-कई चरण तय कर दिए हैं और दूसरी तरफ डाले गए मतों की पवित्रता को लेकर इतना ढीला-ढाला रवैया? चुनाव आयोग की साख कहां पहुंच गई है, यह हालिया सीएसडीएस सर्वे में देख लीजिए। आश्चर्य की बात है कि चुनाव आयुक्तों को इससे कोई फर्क ही नहीं पड़ रहा! मगर देश को एक साफ-सुथरा चुनाव चाहिए। टीएन शेषन वाली विश्वसनीयता चाहिए और यह भरोसा तभी बन सकेगा, जब ईवीएम के वोट वीवीपैट से सौ फीसद मिलेंगे। यदि देश भर में एटीएम बराबर नोट दे सकती है, तो ईवीएम भी बराबर वोट सुनिश्चित करे।

सर्वेश मांझी, टिप्पणीकार

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96