बलरामपुर। बेसिक शिक्षा विभाग में फर्जी डिग्री पर नौकरी के मामले में बर्खास्त शिक्षक कानपुर देहात के भोनीपुर के ग्राम हासेमऊ निवासी सहीम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अब तक इस मामले में सात शिक्षकों को गिरफ्तार किया जा चुका है। अन्य की तलाश के लिए पुलिस की टीमें लगाई गई हैं।
- किस्त कटने से पहले बताना होगा: आरबीआई ने कहा, बैंक या वित्तीय संस्थान का 24 घंटे पहले ग्राहक को सूचित करना जरूरी
- माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा जनपदों के भ्रमण, स्थलीय निरीक्षण एवं विकास के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी
- धोखाधड़ी के प्रमाण के बिना दशकों पुरानी नियुक्ति रद्द नहीं की जा सकती : हाईकोर्ट
- क्या संविधान उस श्रद्धालु की रक्षा नहीं करेगा जिसे मूर्ति छूने की अनुमति नहीं : सुप्रीम कोर्ट
- मिशन कर्मयोगी ‘साधना सप्ताह’ में प्रदेश को देश में दूसरा स्थान

पूर्व बीएसए ने 2021 में कोतवाली नगर में 92 फर्जी शिक्षकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले की जांच कोतवाली नगर पुलिस कर रही थी। पुलिस ने शुक्रवार को दोपहर बाद पकड़े गए सहीम को न्यायालय में पेश किया।