झांसी। बरुआसागर स्थित नवोदय विद्यालय में पढ़ने वाली नौंवी की छात्रा ने हॉस्टल की सीढ़ियों की रेलिंग से फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों ने पुलिस को बताया विद्यालय की कुछ सीनियर छात्राएं उसे परेशान करती थीं। इससे वह तनाव में थी। छात्रा को फंदे से लटका देख शिक्षकों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस उसे लेकर मेडिकल कॉलेज आई। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। उधर, छात्रा की मौत से हॉस्टल की छात्राएं में दहशत है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

- 1 मई 2026 को बुद्ध पूर्णिमा का अवकाश, स्कूलों में रहेगी छुट्टी, देखें
- टीईटी अनिवार्यता मामले में एमपी सरकार के द्वारा Supreme court में शानदार पक्ष रखा गया⸻
- जनगणना 2027 परिवार क्या होता है?
- 20 जिलों में छात्रों की ऑनलाइन हाजिरी में लापरवाही : महानिदेशक
- सात मई से की जाएगी मकानों की गणना
गुरसराय के भदरवारा गांव निवासी जयहिंद पटेल की छोटी पुत्री अनुष्का (13) नवोदय विद्यालय में नौवीं की छात्रा थी। विद्यालय हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करती थी। जयहिंद के मुताबिक शुक्रवार को अनुष्का ने घर में फोन करके बताया कि सीनियर छात्राएं उससे कमरे में खाना मंगवाती थीं। इसको लेकर उसका विवाद हो गया। विवाद की वजह से वह घर आने की बात कह रही थी। ब्यूरो