अमृत विचारः फीस जमा न होने के कारण बच्चों को स्कूल के बाहर खड़ा करने के मामले में बीएसए ने स्कूल प्रबंधन को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। स्कूल की कार्रवाई को विभाग ने आरटीई एक्ट नियम का उल्लंघन माना है।

- किस्त कटने से पहले बताना होगा: आरबीआई ने कहा, बैंक या वित्तीय संस्थान का 24 घंटे पहले ग्राहक को सूचित करना जरूरी
- माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा जनपदों के भ्रमण, स्थलीय निरीक्षण एवं विकास के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी
- धोखाधड़ी के प्रमाण के बिना दशकों पुरानी नियुक्ति रद्द नहीं की जा सकती : हाईकोर्ट
- क्या संविधान उस श्रद्धालु की रक्षा नहीं करेगा जिसे मूर्ति छूने की अनुमति नहीं : सुप्रीम कोर्ट
- मिशन कर्मयोगी ‘साधना सप्ताह’ में प्रदेश को देश में दूसरा स्थान
चिनहट क्षेत्र के सिद्धांत वर्ड स्कूल प्रबंधन ने फीस न जमा होने के कारण 80 बच्चों को स्कूल के बाहर खड़ा कर दिया था। बच्चे बाहर रो रहे थे। कुछ बच्चे रोते हुए घर चले गए। जानकारी होने पर अभिभावकों ने स्कूल पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर बीएसए ने तत्काल बीईओ राजनारायण
» फीस जमा न होने पर 80 बच्चों को खड़ा कर दिया गया था बाहर
कुशवाहा को स्कूल भेजा। बीईओ के दखल के बाद बच्चों को कक्षा में बैठाया गया। इस मामले में स्कूल की प्रिंसिपल सीएल पॉल का कहना है कि करीब 80 बच्चों की दो से सात माह तक की फीस बकाया है। अभिभावकों को सूचित किया गया था लेकिन फीस जमा नहीं हुई। बेसिक शिक्षा अधिकारी रामप्रवेश का कहना है कि फीस बाकी होने पर भी बच्चों को पढ़ाई से वंचित नहीं किया जा सकता है। जिस तरह बच्चों को बाहर निकाला गया है वह आरटीई एक्ट का उल्लंघन है। स्कूल प्रबंधन को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।