लखनऊ, लेखा कार्यालय से दूसरे जिलों से तबादले में आए करीब 60 शिक्षकों और अन्य 35 स्कूलों के शिक्षकों व कर्मचारियों के वेतन के बिल पारित न किये जाने पर शिक्षक संघ ने ऐतराज जताया है। माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रादेशिक उपाध्यक्ष डॉ. आरपी मिश्रा ने दो दिन में भुगतान न होने पर 19 अक्टूबर को शिक्षक संघ शिक्षा भवन पर प्रदर्शन करेगा।

बुधवार को जिलाध्यक्ष अनिल शर्मा, जिलामंत्री महेश चन्द्र, संघर्ष समिति के संयोजक इनायतउल्लाह खां आदि ने डीआईओएस राकेश कुमार व लेखाधिकारी प्रदीप कुमार से वार्ता के साथ ही ज्ञापन दिया। अधिकारियों ने शिक्षकों के वेतन भुगतान का आश्वासन दिया।
- किस्त कटने से पहले बताना होगा: आरबीआई ने कहा, बैंक या वित्तीय संस्थान का 24 घंटे पहले ग्राहक को सूचित करना जरूरी
- माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा जनपदों के भ्रमण, स्थलीय निरीक्षण एवं विकास के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी
- धोखाधड़ी के प्रमाण के बिना दशकों पुरानी नियुक्ति रद्द नहीं की जा सकती : हाईकोर्ट
- क्या संविधान उस श्रद्धालु की रक्षा नहीं करेगा जिसे मूर्ति छूने की अनुमति नहीं : सुप्रीम कोर्ट
- मिशन कर्मयोगी ‘साधना सप्ताह’ में प्रदेश को देश में दूसरा स्थान
दीपावली से पहले वेतन का भुगतान करें माध्यमिक शिक्षक संघ (एकजुट) के प्रदेश अध्यक्ष सोहन लाल वर्मा ने भी डीआईओएस राकेश कुमार से मुलाकात कर तबादले में आए व अन्य स्कूलों के शिक्षकों के वेतन का भुगतान दीपावली से पहले करने का आग्रह किया। बताया कि जब मुख्यमंत्री कह रहे हैं दीपावली से सभी का वेतन दे दिया जाए।