अमेठी जिले के अहोरवा भवानी चौराहे पर गुरुवार शाम मकान में घुसकर शिक्षक, उसकी पत्नी और दो बच्चों की गोली मार कर हत्या कर दी गई। गोलियों के तड़तड़हाट सुनकर हड़कंप मच गया। रंजिश में वारदात होने की आशंका है। एसपी समेत कई जिलों की पुलिस मौके पर पहुंच गई।
रायबरेली के सुदामापुर गांव निवासी प्राथमिक स्कूल के शिक्षक सुनील कुमार (36) अमेठी जिले के शिव रतनगंज क्षेत्र के अहोरवा भवानी चौराहे पर परिवार के साथ किराये पर रहते थे। उनके साथ उनकी पत्नी पूनम भारती (30), बेटी दृष्टि (6) व बेटी लाडो (2)रहती थी। वह क्षेत्र के पंहौना गांव के प्राथमिक विद्यालय में तैनात थे। गुरुवार शाम करीब सात बजे शिक्षक पत्नी और बच्चों के साथ घर पर बैठे थे। इसी बीच अचानक हमलावर घर में घुसे और ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। शिक्षक के पूरे परिवार को गोलियों से भून डाला। गोलियों की तड़तड़ाहट से हड़कंप मच गया। हमलावर पैदल ही घर के अंदर दाखिल हुए। मौके पर कोई वाहन नहीं मिला है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वारदात के बाद हमलावर घर के पीछे के रास्ते से फरार हो गए।
अचानक गोलियों की आवाज सुनकर चौराहे के दुकानदार भी सकते में आ गए। किसी को समझ में नहीं आया कि क्या हो गया है। मौके पर पहुंचे दुकानदारों ने शिक्षक के कमरे के अंदर जाकर देखा तो पूरा परिवार खून से लथपथ पड़ा था। लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस चारों को सीएचसी लेकर गई। जहां डॉक्टर ने सभी को मृत घोषित कर दिया। आशंका है कि यह वारदात रंजिश में की गई है। वारदात की सूचना मिलते ही अमेठी के पुलिस कप्तान अनूप कुमार सिंह और कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।
👉अहोरवा भवानी में शिक्षक समेत चार की हत्या,
👉मृतक कम्पोजिट विद्यालय पन्हौना में सहायक अध्यापक था,
👉मृतक रायबरेली जनपद का निवासी है,
👉शिक्षक के साथ पत्नी और दो बच्चों की गोली मारकर हत्या,
👉जनपद के कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची
👉शिवरतनगंज के अहोरबा भवानी चौराहे की घटना।

- किस्त कटने से पहले बताना होगा: आरबीआई ने कहा, बैंक या वित्तीय संस्थान का 24 घंटे पहले ग्राहक को सूचित करना जरूरी
- माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा जनपदों के भ्रमण, स्थलीय निरीक्षण एवं विकास के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी
- धोखाधड़ी के प्रमाण के बिना दशकों पुरानी नियुक्ति रद्द नहीं की जा सकती : हाईकोर्ट
- क्या संविधान उस श्रद्धालु की रक्षा नहीं करेगा जिसे मूर्ति छूने की अनुमति नहीं : सुप्रीम कोर्ट
- मिशन कर्मयोगी ‘साधना सप्ताह’ में प्रदेश को देश में दूसरा स्थान