प्रदेश के अराजपत्रित, टीचर्स और दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को मिलेगा बोनस
सैलरी के साथ ही बोनस का पैसा 30 अक्टूबर को सभी कर्मचारियों के खाते में आएगा
लखनऊ. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के अराजपत्रित कर्मचारियों टीचर्स और दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के लिए दिवाली पर बोनस देने का ऐलान कर दिया हैं. यूपी के राज्य कर्मचारियों और शिक्षकों को इस बार की सलरी के साथ ही बोनस का भुगतान किया जाएगा. बता दें कि इस बार सरकार ने दिवाली से पहले सैलरी के भुगतान का आदेश दिया है. 31 अक्टूबर तारीख को दिवाली होने की वजह से सैलरी 30 अक्टूबर को ही खाते में आ आ जाएगी.
#UPCM @myogiadityanath ने प्रदेश के समस्त पूर्णकालिक अराजपत्रित राज्य कर्मचारियों, राज्य निधि से सहायता प्राप्त शिक्षण एवं प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं, स्थानीय निकायों, जिला पंचायतों और राजकीय विभागों के कार्य प्रभारित अधिष्ठान के कर्मचारियों तथा दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को *वर्ष 2023-2024 के लिए बोनस प्रदान करने का सहर्ष निर्णय लिया है।*

- किस्त कटने से पहले बताना होगा: आरबीआई ने कहा, बैंक या वित्तीय संस्थान का 24 घंटे पहले ग्राहक को सूचित करना जरूरी
- माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा जनपदों के भ्रमण, स्थलीय निरीक्षण एवं विकास के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी
- धोखाधड़ी के प्रमाण के बिना दशकों पुरानी नियुक्ति रद्द नहीं की जा सकती : हाईकोर्ट
- क्या संविधान उस श्रद्धालु की रक्षा नहीं करेगा जिसे मूर्ति छूने की अनुमति नहीं : सुप्रीम कोर्ट
- मिशन कर्मयोगी ‘साधना सप्ताह’ में प्रदेश को देश में दूसरा स्थान