लखनऊ। साउथ सिटी के एक स्कूल की चौथी मंजिल से शुक्रवार दोपहर 12वीं का छात्र अरमान अली परिसर में खड़ी प्रिंसिपल की कार पर गिर गया। दोनों पैर और हाथ में चोटें आई हैं। उसे मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत नाजुक बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि छात्र पढ़ाई को लेकर कुछ तनाव में था।

- किस्त कटने से पहले बताना होगा: आरबीआई ने कहा, बैंक या वित्तीय संस्थान का 24 घंटे पहले ग्राहक को सूचित करना जरूरी
- माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा जनपदों के भ्रमण, स्थलीय निरीक्षण एवं विकास के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी
- धोखाधड़ी के प्रमाण के बिना दशकों पुरानी नियुक्ति रद्द नहीं की जा सकती : हाईकोर्ट
- क्या संविधान उस श्रद्धालु की रक्षा नहीं करेगा जिसे मूर्ति छूने की अनुमति नहीं : सुप्रीम कोर्ट
- मिशन कर्मयोगी ‘साधना सप्ताह’ में प्रदेश को देश में दूसरा स्थान
पीजीआई थाना प्रभारी रवि शंकर त्रिपाठी ने बताया कि छात्र की स्थिति सामान्य होने पर बयान दर्ज किए जाएंगे। दोपहर के वक्त छात्र अचानक नीचे खड़ी प्रिंसिपल के कार के शीशे पर गिर गया। कर्मचारी और स्कूल प्रशासन के लोग तुरंत छात्र को अस्पताल ले गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। घटना की जानकारी पर छात्र की मां हमीदा बानो और पिता शौकल अली अस्पताल पहुंचे। मां ने बताया कि बेटे के तनाव के बारे में जानकारी नहीं है। इलाज चल रहा है।