प्रयागराज। 18 से 29 अक्तूबर तक निरीक्षण के दौरान गैरहाजिर मिले परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और कंपोजिट स्कूलों के 82 प्रधानाध्यापकों, शिक्षकों, अनुदेशकों, शिक्षामित्रों, परिचारकों को नोटिस दिया गया है।
बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने अनुपस्थिति के सम्बन्ध में समुचित साक्ष्यों सहित अपना स्पष्टीकरण अपने खंड शिक्षा अधिकारी को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

- माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने टॉपर को फोन पर दी बधाई
- वाट्सएप यूनिवर्सिटी को छोड सभी विचारों का सम्मान है: सुप्रीम कोर्ट
- अब हाईस्कूल के छात्रों के लिए भी पत्राचार शिक्षा का रास्ता खुला
- टीईटी : शिक्षकों को देना होगा मानव संपदा कोड और सैलरी स्लिप
- 12वीं पास सेवारत शिक्षक भी अब दे सकेंगे यूपीटीईटी, उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने दी सहूलियत
स्पष्टीकरण संतोषजनक न पाये जाने पर कार्रवाई की जाएगी। नोटिस पाने वाले प्रधानाध्यापकों में फिरोजपुर शेखपुर फूलपुर की अनीता सिंह, पुरे भुलई फूलपुर की गुलेराना, जबराडीह हंडिया की श्रद्धारानी, बेरापुर बहरिया की मधु सिंह, सुकुलपुर बहरिया के घनश्याम दास यादव, बहादुर की आरती यादव का नाम शामिल है।