पीसीएस और आरओ/एआरओ प्रारंभिक परीक्षाएं दो दिन आयोजित कर इन परीक्षाओं में मानकीकरण (नॉर्मलाइजेशन) लागू करने के खिलाफ उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के बाहर प्रतियोगी छात्रों का धरना बुधवार को लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा। प्रदर्शन के दौरान कुछ छात्रों ने आयोग की ओर जाने की कोशिश की। रोके जाने पर छात्रों और पुलिसकर्मियों में नोकझोंक हुई।

- किस्त कटने से पहले बताना होगा: आरबीआई ने कहा, बैंक या वित्तीय संस्थान का 24 घंटे पहले ग्राहक को सूचित करना जरूरी
- माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा जनपदों के भ्रमण, स्थलीय निरीक्षण एवं विकास के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी
- धोखाधड़ी के प्रमाण के बिना दशकों पुरानी नियुक्ति रद्द नहीं की जा सकती : हाईकोर्ट
- क्या संविधान उस श्रद्धालु की रक्षा नहीं करेगा जिसे मूर्ति छूने की अनुमति नहीं : सुप्रीम कोर्ट
- मिशन कर्मयोगी ‘साधना सप्ताह’ में प्रदेश को देश में दूसरा स्थान
आदोंलनरत छात्र बुधवार सुबह से ही गेट पर जोश में दिखे। छात्रों ने शाम को आयोग दफ्तर के सामने कैंडल मार्च किया। सबने कहा कि जब तक आयोग फैसला वापस नहीं लेता, आंदोलन जारी रहेगा। दोपहर में आयोग के गेट नंबर दो के सामने की सड़क पर बैरिकेडिंग से अंदर धरनास्थल की ओर जा रहे छात्रों को पुलिस ने रोक दिया। छात्रों का आरोप है कि पुलिसकर्मी उनसे आईकार्ड मांग रहे थे व नाम लिखने के साथ ही फोटो खींच रहे थे। इसे लेकर तीखी नोंकझोंक हुई। धरना दे रहे दर्जनों छात्र वहां पहुंच गए। बात बिगड़ती देख पुलिसकर्मी पीछे हटे, तब मामला शांत हुआ।